LIVE Coronavirus Ranchi: अब सेना के जवानों तक पहुंचा कोरोना, रांची में मिले 20 नए पॉजिटिव केस

LIVE Coronavirus Ranchi. नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल से 10 मरीज मिले हैं। इनमें अधिकतर जवान हैं। साथ ही चार पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:46 AM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: अब सेना के जवानों तक पहुंचा कोरोना, रांची में मिले 20 नए पॉजिटिव केस
LIVE Coronavirus Ranchi: अब सेना के जवानों तक पहुंचा कोरोना, रांची में मिले 20 नए पॉजिटिव केस

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राज्‍य सहित राजधानी रांची में भी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रांची में कोरोना के 20 नए केस सामने आए हैं। अब कोरोना का संक्रमण पुलिसकर्मियों से बढ़ता हुआ सेना के जवानों तक जा पहुंचा है। नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल से 10 मरीज मिले हैं। इनमें अधिकतर जवान हैं। साथ ही चार पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।

इनमें दो हिंदपीढ़ी थाना और दो महिला थाना की कर्मी शामिल हैं। रिजर्व बटालियन धुर्वा से एक जवान मिला हैं। जबकि रिम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें से ये शहर के कडरू, लोवाडीह और किशोरगंज के रहने वाले हैं। महिला थाना में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे सील कर दिया गया है। थाना को सैनिटाइज भी कर दिया गया है। पुलिस‍कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनकी पुलिस थानों में एंट्री बंद कर दी गई है। अब तक 5 थानों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

दो मरीज निजी अस्पताल मेदांता से हैं, इनमें एक मरीज व एक कर्मचारी है। सभी मरीजों का इलाज रिम्स के कोविड वार्ड में किया जाएगा। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि मंगलवार को 409 स्वाब की जांच की गई। इनमें 14 मरीज पॉजिटिव पाए गए।

डीजल चोरी का आरोपित मिला पॉजिटिव

खलारी थाना क्षेत्र के राय बस्ती के नीमटोला निवासी डीजल चोरी का आरोपित कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पांच जुलाई को उसे डीजल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। जेल भेजने से पहले रांची में उसका कोरोना टेस्ट का नमूना देकर वापस खलारी थाना लाकर रखा गया था। 6 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।  उसके कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही उसके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी, स्थानीय लोग सहित डकरा अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीओ कोर्ट फिर बंद

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीओ कोर्ट को दोबारा बंद किया गया। एसडीओ लोकेश मिश्रा के आदेशानुसार अनुमंडल सामान्य न्यायालय एवं सभी कार्यपालक दंडाधिकारियों का न्यायिक कार्य तथा भवन नियंत्रक के अधीन दायर मामलों की सुनवाई अगले आदेश तक बंद रहेगी। लॉक डाउन के करीब दो माह बाद नौ जून से अदालती कामकाज आरंभ हुआ था।

अब गुरुनानक अस्पताल में भी होगी कोरोना की जांच

गुरुनानक अस्पताल में बुधवार को कोरोना की जांच हो सकेगी। वह भी जांच रिपोर्ट सिर्फ आठ घंटे में मिल जाएगी। इसके लिए लोगों को अन्य निजी संस्थान का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अस्पताल में  नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) द्वारा मोइक्रो प्रैक्सिस लैब को मान्यता मिली है। इसकी जानकारी लैब की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पूजा सहाय और अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. एमपी सिंह ने संयुक्त रूप से अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। डॉ. पूजा ने बताया कि मान्यता मिलते ही अस्पताल का यह लैब राज्य का दूसरा एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब हो गया है।

chat bot
आपका साथी