अर्जुन मुंडा का दावा, हेमंत सरकार आदिवासी सलाहकार परिषद को दंतविहीन बनाने का कर रही प्रयास

Jharkhand Political News Arjun Munda News केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आदिवासियों को समझना होगा कि सरकार हक मार रही है। भाजपा एसटी मोर्चा ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उलगुलान समारोह में केंद्रीय मंत्री वर्चुअल जुड़े।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 12:31 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 12:37 PM (IST)
अर्जुन मुंडा का दावा, हेमंत सरकार आदिवासी सलाहकार परिषद को दंतविहीन बनाने का कर रही प्रयास
Jharkhand Political News, Arjun Munda केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आदिवासियों को समझना होगा कि सरकार हक मार रही है।

रांची, राज्य ब्यूरो। धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बुधवार को झारखंड प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सह जनजाति उलगुलान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी जुड़े। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने धरती आबा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके किए गए कार्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं से साझा किया। मुंडा ने जनजातीय समाज और इन्हें संविधान में दिए गए कानूनी हक की भी चर्चा की। वर्चुअल सभा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत विभिन्न जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस देश में साढ़े दस करोड़ से ज्यादा जनजाति के लोग हैं, जिनके अधिकारों को नौवें शिड्यूल में सुरक्षित रखा गया है। धारा-242 में राष्ट्रपति के दायित्व के उल्लेख के साथ ही ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल यानि टीएसी को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आदिवासियों के अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के आदिवासी समाज के लोगों को समझना होगा कि राज्य की हेमंत सरकार हमारे हक अधिकार किस तरह से मार रही है। टीएसी को दंत विहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गई है।

36 हजार आदर्श ग्राम व प्रत्येक प्रखंड में एकलव्य विद्यालय होगा शुरू

अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 36000 गांव को आदर्श ग्राम बनाने की योजना बनाई है। इसमें पांच सालों में आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, नेटवर्क समेत 55 व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्य होंगे। प्रत्येक वर्ष 7000 गांव आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। जनजाति बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रत्येक प्रखंड में एक एकलव्य विद्यालय बनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय विकास के लिए एक बैठक भी बुलाई है। इसमें कई फैसले लिए जाएंगे। इससे पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा प्रदेश कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बिरसा चौक, बिरसा समाधि स्थल, जेल चौक स्थित मृत्यु स्थान जेल में भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूरे प्रदेश में 500 से ज्यादा स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी