Deepika Kumari: तीरंदाज दीपिका कुमारी 21 को आएंगी रांची, भव्‍य स्वागत की तैयारी

Archer Deepika Kumari Jharkhand News Hindi Samachar भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वे स्वयं दीपिका कुमारी की शानदार अगवानी करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 02:53 PM (IST)
Deepika Kumari: तीरंदाज दीपिका कुमारी 21 को आएंगी रांची, भव्‍य स्वागत की तैयारी
Archer Deepika Kumari, Jharkhand News तीरंदाज दीपिका कुमारी।

रांची, जासं। तीरंदाज दीपिका कुमारी 21 अगस्त को रांची आ रही हैं। दीपिका के स्वागत के लिए पूरी रांची की जनता इंतजार कर रही है। सरकार से लेकर कई संस्था के लोग स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि 21 अगस्त को झारखंड की गौरव, ओलिंपियन व विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी रांची आ रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वे स्वयं दीपिका कुमारी की शानदार अगवानी करेंगे और दीपिका के साथ उनके घर तक पार्टी के कार्यकर्ता भी जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान सभी लोगों को करना चाहिए। खास करके युवाओं को उनसे सीखने के लिए काफी कुछ मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों के लिए अगर हर सुविधा मुहैया कराती है, तो इससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राज्य का भी नाम रोशन होगा। वे हाॅकी खिलाड़ी व ओलिंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भी सम्मानित करेंगे, जिन्होंने झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि अगले ओलिंपिक स्पर्धा में भारत अपने पदकों की संख्या दहाई के आंकड़े को पार करेगी, ऐसा विश्वास है।

तिवारी ने कहा कि राज्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को झारखंड सरकार यथोचित सम्मान, पुरस्कार एवं उनके योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी दे। इससे उनका मनोबल बना रहेगा और वे अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता से मुक्त होकर अपने खेल पर निरंतर ध्यान लगाए रहेंगे। इससे उनके खेल का प्रदर्शन अच्छा होगा और वे काॅमनवेल्थ गेम, एशियन गेम, विश्वस्तरीय स्पर्धा सहित ओलिंपिक में पदकों की बारिश कर देंगे। हमारे राज्य को हरियाणा, पंजाब की श्रेणी में खड़े कर देंगे।

स्वागत में केंद्रीय महामंत्री, आशीष शीतल मुंडा, अशोक कुमार सिन्हा, संजय द्विवेदी, शफीक अंसारी, श्याम बिहारी नायक, उपेंद्र यादव, नवेंदु तिवारी, मिंटू कृष्ण, प्रशांत, श्रीकांत चौधरी, उदित नारायण, अंकित, महिला मोर्चा की कंचन सिंह, अनुरंजीता सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी