झारखंड में एनएचएम में 847 पदों पर होगी नियुक्ति, मांगे गए आवेदन

Jharkhand News आयुष चिकित्सकों डेंटल सर्जन के अलावा अन्य कई पदों पर संविदा पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अन्य योग्यताओं के अलावा झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इन पदों पर आरक्षण भी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:49 PM (IST)
झारखंड में एनएचएम में 847 पदों पर होगी नियुक्ति, मांगे गए आवेदन
सात नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत चिकित्सकों के अलावा अन्य कई पदों पर संविदा पर बहाली होगी। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने कुल 847 पदों पर नियुक्ति के लिए सात नवंबर तक अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें आयुष चिकित्सकों के 323, डेंटल सर्जन के 84, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के 20, ब्लाॅक एकाउंट मैनेजर के 18, कोल्ड चेन मैनेजर के 10 पद हैं।

इसके अलावा ओटी टेक्नीशियन के 74, डेंटल असिस्टेंट के 36, डेंटल हाइजेनिस्ट के 45, पब्लिक हेल्थ मैनेजर के 34 पदों के अलावा कई अन्य पदा शामिल हैं। कुल 847 पदों में 159 पद अनारक्षित हैं, जबकि 52 पद आर्थिक रूप से पिछड़े, 396 पद अनुसूचित जनजाति, 138 पद अनुसूचित जाति, 61 पद बीसी-वन तथा 41 पद बीसी-टू के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अन्य योग्यताओं के अलावा झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी