सावन उत्सव में मचा धमाल, सावन क्वीन बनीं अनिता हर्ष

कस्तूरी महिला सभा सीएमपीडीआइ रांची की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 08:00 AM (IST)
सावन उत्सव में मचा धमाल, सावन क्वीन बनीं अनिता हर्ष
सावन उत्सव में मचा धमाल, सावन क्वीन बनीं अनिता हर्ष

जासं, रांची : कस्तूरी महिला सभा सीएमपीडीआइ रांची की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की पत्नी डा. रेणु अग्रवाल एवं सीएमपीडीआइ के सीएमडी विनय दयाल की पत्नी डा. ज्योति दयाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष डा. ज्योति दयाल ने कहा कि हम हर त्योहार को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। हर एक उत्सव का इंतजार रहता है और इसकी पूरी तैयारी की जाती है। हमारे समाज में उत्सव का एक प्रभाव है इसीलिए भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा रहा है। उत्सव जीवन में बहुत जरूरी होता है। उत्सव जीवन की एकरसता व नीरसता को दूर करता है। सावन उत्सव भी उसी संदर्भ भी मनाते हैं। कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता में अनिता हर्ष को विजेता घोषित किया गया। जबकि स्वापनाली बासु को उपविजेता घोषित किया गया। कार्यकम की शुरुआत में पंपा सिन्हा, रायना सिंह एवं सुष्मिता बासु द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत नीला साहा, मौप्या पात्रा, भारती विश्वास एवं रोमाणी चटर्जी द्वारा गायन किया गया। लावणी सामूहिक नृत्य विनिता वर्मा एवं रेशमी मजुमदार ने प्रस्तुत किया, जबकि शिवनाट्यम शिउली चटजी ने प्रस्तुत किया। कजरी गीत डा. ज्योति दयाल, सीमा झा, संगीता राणा, नीरजा गोमास्ता एवं रूपाली गुप्ता द्वारा गायन किया गया। वहीं कई अन्य महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कोल इंडिया एवं सीएमपीडीआइ/सीसीएल परिवार से रेणुका वर्मा, मिली दत्ता, महिमा सोनी, बिमला प्रसाद, ज्योति तिवारी, बिन्दु सिंह, सीमा झा, संगीता राणा, नीरजा गोमास्ता एवं रूपाली गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी