Jharkhand Assembly: खत्म हो रहा था कोटा, हड़बड़ी में एंग्लो इंडियन सदस्य ने ली शपथ

विधानसभा के एंग्लो इंडियन सदस्य के रूप में जीजे गालस्टेन ने शुक्रवार को शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 04:50 PM (IST)
Jharkhand Assembly: खत्म हो रहा था कोटा, हड़बड़ी में एंग्लो इंडियन सदस्य ने ली शपथ
Jharkhand Assembly: खत्म हो रहा था कोटा, हड़बड़ी में एंग्लो इंडियन सदस्य ने ली शपथ

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा के एंग्लो इंडियन सदस्य के रूप में जीजे गालस्टेन ने शुक्रवार को शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य की विधानसभा में एक एंग्लो इंडियन सदस्य का मनोनयन होता है।

हालांकि, केंद्र सरकार एक संविधान संशोधन के तहत एंग्लो इंडियन का कोटा लोकसभा व विधानसभाओं में खत्म कर रही है। यह 26 जनवरी 2020 से लागू होगा। इसे देखते हुए ही जीजे गालस्टेन को आनन-फानन में शपथ दिलाई गई। बताया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा यह प्रस्ताव भेजे जाने के बाद राजभवन ने इसपर विधि से राय मांगी थी। इसपर कैबिनेट से भी स्वीकृति नहीं ली गई है। कैबिनेट की स्वीकृति की प्रत्याशा में ही यह प्रस्ताव भेजा गया था। 

अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस

वरीय अधिवक्ता बीबी सिन्हा के निधन पर झारखंड हाई कोर्ट में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जज कोर्ट नंबर एक में उपस्थित हुए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जज, वरीय अधिवक्ता, अधिवक्ता सहित हाई कोर्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद हाई कोर्ट के न्यायिक कार्य को स्थगित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी