Earthquake in Jharkhand: जमशेदपुर में भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 रही तीव्रता

Earthquake in Jamshedpur Jharkhand झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह 0655 बजे रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:19 PM (IST)
Earthquake in Jharkhand: जमशेदपुर में भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 रही तीव्रता
Earthquake in Jharkhand: जमशेदपुर में भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 रही तीव्रता

रांची, एएनआइ। Earthquake in Jamshedpur Jharkhand झारखंड में भूकंप के झटके लगे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जमशेदपुर में धरती हिली। रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला यह भूकंप झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह 06:55 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक जमशेदपुर में सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं।

इधर कुछ भूगर्भवेताओं का कहना है कि सिंहभूम और छोटानागपुर पठार ढाल और क्रेटन का हिस्सा हैं। जो पृथ्वी की पपड़ी का सबसे स्थिर हिस्सा हैं। ऐसे में इन इलाकों में कोई महत्वपूर्ण भूकंपीय गतिविधि नहीं होनी चाहिए। संभव है कि यह भूकंप किसी खास गड़बड़ी या पृथ्‍वी की अंदरुनी परतों की प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है। इधर कर्नाटक के हंपी में भी भूकंप के झटके लगे हैं। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4 दर्ज की गई है।

जमशेदपुर में भूकंप का झटका, 4.7 थी तीव्रता

झारखंड के जमशेदपुर में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। रिक्टर स्कूल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। लोगों ने बताया कि घर में वे जब नहा रहे थे तो बाल्टी एवं अन्य सामग्री हिलते हुए देखा। पंखा व बेड हिल रहा था। लगभग 10 सेकेंड तक यह झटका महसूस किया गया।  इस कारण कई लोग अपने घरों से निकल गए। बागबेड़ा, करणडीह व बालीगुमा के कई लोगों ने भूकंप के झटके की पुष्टि की है। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जमशेदुर के अलावा कर्नाटक के हम्पी में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 4 रिक्टर स्केल थी।

-मैंने भूकंप का झटका महसूस किया। थोड़ी देर तक नहाना रुक गया। दस सेंकेंड तक बाल्टी हिल रही थी। -दीपक रंजीत

-मैं सोया हुआ था, अचानक बेड हिलने लगा। उसी झटके से मैं उठकर बाहर आ गया। घर वालों से पूछा तो उन्हें भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। - प्रशांत कुमार माईती

An earthquake with a magnitude of 4.7 on the Richter Scale hit Jamshedpur in Jharkhand today at 06:55 am: National Center for Seismology

— ANI (@ANI) June 5, 2020
chat bot
आपका साथी