अमीषा पटेल पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, झारखंड हाई कोर्ट ने कह दी बड़ी बात...

Amisha Patel Jharkhand High Court फिल्‍म अभिनेत्री अमिषा पटेल पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। झारखंड हाई कोर्ट ने बीते दिन सुनवाई के दौरान दाेनों पक्षों से पूछा है कि क्या मध्यस्थता के जरिए अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़ा मामला सुलझ सकता है?

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:11 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 04:50 PM (IST)
अमीषा पटेल पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, झारखंड हाई कोर्ट ने कह दी बड़ी बात...
Amisha Patel, Jharkhand High Court बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Amisha Patel, Jharkhand High Court झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष यह बताएं कि क्या इस मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जा सकता है। दोनों पक्षों को दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करना है। अदालत ने अमीषा पटेल की अंतरिम राहत बरकरार रखा है, जिसमें उनके खिलाफ किसी भी उत्पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है।

इस संबंध में अमीषा पटेल की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें निचली अदालत में उनके खिलाफ दाखिल शिकायतवाद को निरस्त करने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान अजय कुमार सिंह के अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि इस मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाए जाने की कोशिश की जानी चाहिए। इस पर अदालत ने दोनों पक्षों से इस पर जवाब मांगा है।

वर्ष 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अभिनेत्री अमीषा पटेल से मुलाकात हुई और फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर मिला। फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। फिल्म नहीं बनाने पर अजय कुमार सिंह ने पैसे की मांग की।

अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह को एक चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने अमीषा पटेल के खिलाफ निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। इस मामले में निचली अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था। फिलहाल इस पर रोक है। 

chat bot
आपका साथी