साहिबगंज के बड़हरवा डीएसपी पर महिला दारोगा रूपा तिर्की व भाजपा नेता को गाली देने का आरोप

Jharkhand Hindi News Sahibganj News डीएसपी का कथित वायरल आडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा में है। रूपा के स्वजन पहले भी डीएसपी पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगा चुके हैं। परिजनों ने डीएसपी से अपनी जान का खतरा भी बताया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 10:08 PM (IST)
साहिबगंज के बड़हरवा डीएसपी पर महिला दारोगा रूपा तिर्की व भाजपा नेता को गाली देने का आरोप
Jharkhand Hindi News, Sahibganj News डीएसपी का कथित वायरल आडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा में है।

रांची, राज्य ब्यूरो। साहिबगंज के बड़हरवा के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा का एक कथित आडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा में है। यह आडियो साहिबगंज की महिला दारोगा रहीं रूपा तिर्की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद का बताया जा रहा है। कथित आडियो में महिला दारोगा रूपा तिर्की के चरित्र को तार-तार किया गया है, भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। यहां तक कि रूपा तिर्की के समर्थन में आवाज उठाने वाले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को भी गालियां दी गई है।

दावा किया गया है कि कथित आडियो में गाली देने वाला शख्स डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा है, जो वर्तमान में बड़हरवा में पदस्थापित है। बताते चलें कि महिला दारोगा रूपा तिर्की के स्वजन पहले भी डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगा चुके हैं। इस संबंध में स्वजन डीएसपी के खिलाफ अदालत पहुंचे थे और आशंका जताई थी कि डीएसपी से उनकी जान को खतरा है। इसके बाद अदालत के आदेश और गृह विभाग के निर्देश पर रांची पुलिस ने रूपा तिर्की के रातू स्थित आवास पर दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।

'मेरा आडियो नहीं है। किसी ने मुझे फंसाने के लिए एडिटेड आडियो वायरल किया है। जिस केस से मेरा कोई लेना-देना नहीं और न ही जिसका मैं अनुसंधानकर्ता हूं, उस केस में मुझे घसीटा जा रहा है। मैं सीनियर अफसरों के निर्देश पर रूपा तिर्की के स्वजन का बयान लेने रांची गया था।' -प्रमोद कुमार मिश्रा, डीएसपी, बड़हरवा।

झारखंड प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन का विस्तार

रांची के ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी में स्थित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा के समक्ष झारखंड प्रशिक्षित अमीन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एसोसिएशन का विस्तारीकरण हुआ। इसमें सभी प्रमंडल से प्रमंडल प्रभारी और लगभग सभी जिला से जिला अध्यक्ष बनाए गए। इसमें कृष्ण कुमार सिंह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी, राजू कुमार साहू दक्षिणी छोटानागपुर, रविंद्र मुर्मू संथाल परगना प्रमंडल, सुमित कुमार प्रजापति कोल्हान प्रमंडल, सुमित कुमार जायसवाल पलामू प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए। लगभग सभी जिले से जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष भी बनाए गए। श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया।

chat bot
आपका साथी