Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर लड़की से यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Former CM Babulal Marandi Jharkhand Hindi News बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सुनील त‍िवारी ने इसे साजिश बताया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:59 PM (IST)
Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर लड़की से यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Former CM Babulal Marandi, Jharkhand Hindi News मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सुनील त‍िवारी ने साजिश बताया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में लड़की की तरफ से अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़की खूंटी की रहने वाली बताई जा रही है। केस दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। पीड़िता का मंगलवार को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी कराया गया है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

मेरे खिलाफ साजिश, सीबीआइ से जांच करा लें : तिवारी

सुनील तिवारी का कहना है कि उनके यहां खूंटी की दो लड़कियां काम करती थीं, जो एक साल पहले काम छोड़ चुकी हैं। वर्तमान में आठवीं में पढ़ने वाली एक बच्ची उनके यहां है, जो अनगड़ा की रहने वाली है। उसे वे बेटी की तरह रखते हैं और पढ़ाते हैं। उन पर प्राथमिकी किसने दर्ज कराई, यह उन्हें नहीं पता। कहा कि एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है।

उनका कहना है कि वे इसी तरह के एक मामले में मुंबई हाई कोर्ट में इंटरवेनर हैं। 5 अगस्त को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर रिट याचिका 326/2021 दायर की है। उन्होंने इस मामले की सुनवाई जल्द करवाने का अनुरोध किया है। मांग उठाई कि सरकार इन आरोपों की सीबीआइ या हाई कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराए।

chat bot
आपका साथी