झारखंड में कोरोना संक्रमण रोकने की पहल, अब डीसी संभालेंगे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की कमान

Jharkhand Hindi News राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा झारखंड महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार ने विशेष परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में आज आदेश जारी किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:54 PM (IST)
झारखंड में कोरोना संक्रमण रोकने की पहल, अब डीसी संभालेंगे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की कमान
Jharkhand Hindi News आज आदेश जारी किया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड सरकार ने रिम्स, रांची को छोड़कर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों को अब उपायुक्तों के प्रशासनिक नियंत्रण में दे दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा झारखंड महामारी अधिनियम, 2020 के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार ने विशेष परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। गुरुवार को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बेहतर समन्वय एवं प्रबंधन के साथ कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

chat bot
आपका साथी