अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मना रहा स्थापना दिवस, एक सप्‍ताह तक होंगे कार्यक्रम

Ranchi Latest News मारवाड़ी युवा मंच का कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी तक चलेगा। इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा अपना 44वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मना रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM (IST)
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मना रहा स्थापना दिवस, एक सप्‍ताह तक होंगे कार्यक्रम
गुरुवार को गरीब बच्‍चों के बीच चूड़ा व तिलकुट का वितरण किया गया।

रांची, जासं। मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।‌ पहले दिन हातमा बस्ती कांके रोड में 200 बच्चों के बीच गुड, चूड़ा, तिलकुट, रेवड़ी और अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हरीश अग्रवाल एवं आदित्य मोहन खंडेलवाल थे। यह कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी तक चलेगा। इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियों का संचालन होगा।

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा अपना 44वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मना रहा है। मारवाड़ी युवा मंच के रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। सेवा के माध्यम से ही हमारा यह संगठन वट वृक्ष की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति के पावन पर्व पर असहाय गरीबों के बीच भोजन वितरण करना ईश्वर की सेवा करने जैसा है। असहाय गरीबों की सेवा से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

शाखा सचिव अमित चौधरी ने बताया कि हमारी शाखा के द्वारा भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे। आगामी 15 जनवरी को मोरहाबादी में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक नीरज अग्रवाल एवं अजय खेतान हैं। 16 जनवरी को मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास मसाला खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक अमित महेश्वरी एवं अमन पुरोहित हैं।

17 जनवरी को मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान की स्मृति में महेश्वरी भवन प्रथम तल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 जनवरी को अग्रसेन चौक पेट्रोल पंप के पास स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। 19 जनवरी प्रातः 8:00 बजे हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा की जाएगी।

20 जनवरी संध्या 6:00 बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर 101 दीप का प्रज्‍ज्वलन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके ‌साथ ही अन्नपूर्णा सेवा के तहत सेवा कार्य किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच स्थापना पखवाड़ा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंच के सदस्य जोर-शोर से लगे हुए हैं। कार्यक्रम में मंच के कई सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

chat bot
आपका साथी