प्राइवेटाइजेशन पर आल इंडिया बैंक आफिसर कंफेडरेशन ने जताया विरोध

बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का आल इंडिया बैंक आफिसर कंफेडरेशन ने विरोध जताया है। सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर संघ के एडवाइजर सुनील कुमार ने कहा कि देश भर के 6000 बैंक कर्मियों को रिट्रेंच किया गया है। ऐसा केवल निजीकरण के कारण होगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:56 PM (IST)
प्राइवेटाइजेशन पर आल इंडिया बैंक आफिसर कंफेडरेशन ने जताया विरोध
आल इंडिया बैंक आफिसर कंफेडरेशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन पर विरोध जताया है।

रांची, जासं। बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का आल इंडिया बैंक आफिसर कंफेडरेशन ने विरोध जताया है। सोमवार को  प्रेस कान्फ्रेंस कर संघ के एडवाइजर सुनील कुमार ने कहा कि देश भर के 6000 बैंक कर्मियों को रिट्रेंच किया गया है। ऐसा केवल निजीकरण के कारण होगा। देशभर में कई संस्थानों के प्राइवेटाइज होने के बाद लोगों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अगर ऐसी हालत रही तो आज गांवों और दूर-दराज के इलाकों में मिलने वाली बैंकिंग की सुविधा बंद हो जाएगी। सरकार की केसीसी और जन धन योजना का लाभ जरूरतमंदों तक कैसे पहुंचेगा, यह भी विचार का विषय है।

chat bot
आपका साथी