चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते रांची से मुंबई की सभी फ्लाइट रद, कुल 14 उड़ानें हुईं कैंसिल

महाराष्ट्र में ताउते चक्रवाती तूफान की वजह से रांची से मुंबई की सभी फलाइट कैंसिल कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:09 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:09 AM (IST)
चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते रांची से मुंबई की सभी फ्लाइट रद, कुल 14 उड़ानें हुईं कैंसिल
चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते रांची से मुंबई की सभी फ्लाइट रद, कुल 14 उड़ानें हुईं कैंसिल

जागरण संवाददाता, रांची : महाराष्ट्र में ताउते चक्रवाती तूफान की वजह से रांची से मुंबई की सभी फ्लाइट मंगलवार को कैंसिल रहीं। इससे रांची से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। जब तक महाराष्ट्र में ताउते का असर रहेगा तब तक रांची से मुंबई की उड़ानें मुश्किल हैं। इसके अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों की भी उड़ानें भी कैंसिल हुईं। दिल्ली की कुछ उड़ानें ही रवाना हुई। रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चलते यात्री नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से 388 यात्री आए और रांची से दूसरे शहरों को 279 यात्री गए। इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद से रांची पहुंची वैक्सीन

हैदराबाद से कोरोना की वैक्सीन के 10 पैकेट इंडिगो की फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पर लाए गए हैं। रांची एयरपोर्ट से को वैक्सीन के पैकेट्स को जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया। जिला प्रशासन ने कोवैक्सीन ले जाकर नामकुम के वैक्सीन सेंटर में रखवाया।

----

रांची एयरपोर्ट पर उतरे पांच ऑक्सीजन टैंकर

रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को वायुसेना के विमान से पांच ऑक्सीजन टैंकर लाए गए हैं। ये टैंकर रांची एयरपोर्ट पर उतारने के बाद चालकों के जरिए बोकारो स्टील प्लांट ले जाए गए। बोकारो से ऑक्सीजन लेने के बाद इन टैंकरों को ट्रेन के जरिए अपनी मंजिल तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा रांची एयरपोर्ट पर एक एयर एंबुलेंस भी उतरी है। यह एंबुलेंस दिल्ली से आई थी और रांची से मरीज को लेकर हैदराबाद गई है।

chat bot
आपका साथी