Ranchi news : मौसम विभाग का अलर्ट, आज रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून का एक टर्फलाइन अमृतसर करनाल अलीगढ़ से होता हुआ जमशेदपुर से गुजर रहा है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:00 AM (IST)
Ranchi news : मौसम विभाग का अलर्ट, आज रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना

जासं, रांची: राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून का एक टर्फलाइन अमृतसर, करनाल, अलीगढ़ से होता हुआ जमशेदपुर से गुजर रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड के उत्तरी हिस्सों तक है। वहीं कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़कर अपना प्रभाव दिखा रहा है। इसका असर भी राज्य में 48 घंटों में दिख सकता है।

इसके कारण गुरुवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, देवघर, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, पश्चिमी ङ्क्षसहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 25 से लेकर 28 जुलाई तक रांची जिले में हल्के से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी।

रांची में दो घंटे जमकर बारिश : राजधानी रांची में दोपहर करीब दो घंटे जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रांची में 26 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज के राजमहल में 50.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा मेदिनीनगर और सतगांव में 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

उमस से नहीं मिल रही राहत : इस दौरान राज्य के सभी जिलों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। राजधानी रांची में दोपहर में अधिकतम आद्र्रता 98 प्रतिशत तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान जमशेदपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

शहर के कई इलाकों में जमा पानी : बुधवार को राजधानी रांची में दो घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे एयरपोर्ट, हिनू, डोरंडा, एजी मोड़, सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सड़क किनारे बने नाले के जाम हो जाने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा। कई इलाकों में एक फीट के आसपास तक पानी जमा हो गया था।

chat bot
आपका साथी