मां को अपलक निहार रही अखियां

आखिरकार मां की आस्था भक्तों को अपने पास खींच ही लाई । पूरा शहर मां की भक्ति में डूबा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:00 AM (IST)
मां को अपलक निहार रही अखियां
मां को अपलक निहार रही अखियां

जासं, रांची : आखिर कार मां की आस्था भक्तों को अपने पास खींच ही लाई । पूरा शहर मां की भक्ति में डूबा हुआ है। हर जगह ढाक की धुन सुनाई पड़ रही है। इसके कारण भी श्रद्धालु अपने आप को पंडाल आने से रोक नहीं पा रहे। पंडाल की साज-सजावट भले ज्यादा नहीं है लेकिन मां की प्रतिमा मन को मोहने वाली है। पंडाल परिसर में गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन कराया जा रहा है। राजस्थान मित्र मंडल : श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह

षष्ठी के मुकाबले सप्तमी के दिन ज्यादा लोग नजर आ रहे हैं। प्रतिमा के पीछे का डिजिटल बैकग्राउंड काफी आकर्षक है। इस विजुअल स्क्रीन पर 36 तरह के विजुअल चलते हैं। श्रद्धालु अलग- अलग ²श्य देखने की मांग कर रहे हैं। लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे। पंडाल में बच्चे भी नजर आ रहे। पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छे से की गई है। जगराता का आयोजन किया गया है। लेकिन इसमें केवल समिति के सदस्य को बैठने की अनुमति दी गई है। बकरी बाजार : पंडाल परिसर में सुरक्षा का है विशेष ध्यान

आज श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा है जिसके कारण रोड जाम हो गया है। पुलिस सुरक्षा बल के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी पंडाल परिसर में तैनात है। हल्के साउंड में भजन बजाया जा रहा है। पंडाल के समीप दो डस्टबिन रखी गई है। पंडाल जितना सादा है मूरत उतनी ही भव्य। ऐसे भव्य मूरत के दर्शन आखिर कौन नहीं करना चाहेगा। ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति: बिना मास्क श्रद्धालुओं को नहीं दिया रहा प्रवेश

आज भी यहां कम ही भीड़ दिख रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए आज दो महिला सुरक्षाकर्मी को भी पंडाल में तैनात किया है। बिना मास्क पहने लोगों को पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साउंड के नाम पर केवल ढाक की धुन सुनाई दे रही है। बड़े पैमाने पर बैरिकेडिग की गई है। श्रद्धालु भी गाइडलाइन का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चंद्र शेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति: छोटी कलाकृतियां ध्यान खींच रहीं

पंडाल देखने में भले सादा लग रहा है। लेकिन इसके पीछे की कड़ी मेहनत भी छलक रही है। थर्माकॉल से बनाई छोटी-छोटी कलाकृतियों से कारीगरों की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पंडाल मेन रोड में होने के कारण लोग अपने वाहनों को रोक कर भी माता के दर्शन कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रैफिक में थोड़ा असर पड़ रहा है। आइस्क्रीम व गोलगप्पे के ठेले पर काफी भीड़ दिख रही है। प्रतिमा के समीप बैरिकेडिग के अलावा और कहीं बैरिकेडिग नहीं की गई है। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति: 1200 बांस से बनाया गया है पंडाल

1200 बांस से बनाया गया यह पंडाल इस बार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु अपने आप को यहां आने से रोक नहीं पाए। लेकिन पिछले बार के मुकाबले इस बार उतनी भीड़ नहीं है। प्रवेश व निकास के लिए बड़ी जगह बनाई गई है। लेकिन कुछ लोग एक एक ही द्वार से आवाजाही कर रहे हैं। जहां कुछ लोग गाइडलाइन का पालन करते दिख रहे हैं तो कुछ बेपरवाह भी घूम रहे। सुरक्षा व्यवस्था में काफी कड़ाई की गई है। पार्किंग की व्यवस्था अच्छे तरीके से की गई है। आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा कमेटी: चाइनीज टेंपल के आकार का बना है पंडाल

चाइनीज टेंपल के आकार का बना यह पंडाल देखने में काफी मोहक है। पंडाल रोड के समीप होने के कारण जाम लगा हुआ है। पुलिस जाम को खोलने में लगी है। ठेले-खोमचों में भीड़ है। बैरिकेंडिग होने के बावजूद भी श्रद्धालु एक जगह जमा हो गए हैं। कोई मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने में बिजी है तो कोई पंडाल का वीडियो बनाने में। गाड़ी पार्क करने की भी जगह नहीं बन पा रही है। पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति: मेले में ज्यादा बच्चे ही नजर आ रहे

मेले में बच्चे ज्यादा नजर आ रहे। पंडाल छोटे आकार का होने के कारण मैदान में काफी जगह है। जिसके कारण एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो रही है। वाहन पार्किंग में दिक्कत हे रही है। सुरक्षा बल भी तैनात हैं। आसपास काफी जगमगाहट है। दुकानों में लोगों की भीड़ जमा है। रास्ता छोटा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। जतराटांड पूजा पंडाल : सेल्फी लेने वालों की लग रही भीड़

पंडाल में मां के दर्शन को श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु माता की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे हैं। पंडाल के समीप लगी भेल-पूरी, चाट की दुकान में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा सकती है। कल की तुलना में आज श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है। पंडाल के पूजा समिति की ओर से लोगों को अनाउंसमेंट के जरिये जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। लोगो के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए यहां के वोलेंटियर पंडाल के चारों ओर मौजूद रह कर लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कह रहे हैं। बांधगाडी दुर्गा पूजा समिति: मां की प्रतिमा है आकर्षक

पंडाल में मां के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मां की प्रतिमा इतनी आकर्षक है कि आने वाले हरलोग मां की प्रतिमा और पंडाल का डेकोरेशन के साथ सेल्फी ले रहे हैं। दूरदराज से अपने परिवारों के साथ आए लोग यहां ठहर कर मां से अपनी मनोकामना के पूर्ति के लिए वरदान मांग रहें है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस बल की यहां मौजूदगी है। साथ रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालु पंडाल के निकट आकर माता का दर्शन कर आशीर्वाद मांग रहे हैं। अपने माता पिता के साथ आए छोटे बच्चे खिलोने की दुकान में टूट पड़े हैं। स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति: शारीरिक दूरी का किया जा रहा पालन

पंडाल का आज उद्घाटन होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोकर से मूर्ति कलाकार द्वारा बनाई गई प्रतिमा लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। मां के दर्शन करने आए श्रद्धालु मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए पंडाल के मुख्य गेट पर घेरा लगाया गया है। यहां शारीरिक दूरी का पालन होता भी दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी