रातू में युवक की हत्या कर शव पेड़ में टांगा,आत्महत्या का रूप देने का प्रयास

रातू थाना क्षेत्र के कमड़े में एक युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ में टांग दिया गया। ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतक हर्ष सिंह उर्फ बंटी पलामू का रहने वाला है। रांची के कमड़े में अपने परिवार के साथ रहता था।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:30 PM (IST)
रातू में युवक की हत्या कर शव पेड़ में टांगा,आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
कमड़े में एक युवक की हत्या कर, उसके शव को पेड़ में टांग दिया गया।

रांची,जासं। रातू थाना क्षेत्र के कमड़े में एक युवक की हत्या कर, उसके शव को पेड़ में टांग दिया गया। ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक हर्ष सिंह उर्फ बंटी (24) मूल रूप से पलामू का रहने वाला है। रांची के कमड़े में अपने परिवार के साथ रहता था।

रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ की थी बात

पुलिस के अनुसार युवक हर्ष सिंह दो महीना पहले ही दिल्ली से रांची आया था। गुरुवार को रात 12 बजे तक अपने दोस्तों से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद से ही गायब हो गया। पुलिस मृतक का मोबाइल जब्त कर उसका कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके अंतिम बार उसकी किसके साथ बातचीत हुई थी। हालांकि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस हत्या मानकर कर मामले में जांच कर रही है। रातू थाना प्रभारी के अनुसार जिस प्रकार से पेड़ पर शव टंगा था, इससे हत्या की आशंका उत्पन्न हो रही है। पुलिस अभी हत्या के बिंदु पर ही जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी