जांच की रफ्तार बढ़ी तो घटने लगे कोरोना के पाजिटिव मरीज

राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पिछले एक माह की बात करें तो एक लाख की आबादी पर पूर्व में होने वाली जांच की यह गति दोगुनी हो गई। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। समय पर मरीजों की पहचान होने से मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 01:00 AM (IST)
जांच की रफ्तार बढ़ी तो घटने लगे कोरोना के पाजिटिव मरीज
जांच की रफ्तार बढ़ी तो घटने लगे कोरोना के पाजिटिव मरीज

रांची : राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पिछले एक माह की बात करें तो एक लाख की आबादी पर पूर्व में होने वाली जांच की यह गति दोगुनी हो गई। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। समय पर मरीजों की पहचान होने से मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। एक समय ऐसे मरीजों की संख्या 15 हजार से ऊपर पहुंच गई थी जो अब घटकर 12 हजार से नीचे आ गई है।

राज्य में 31 अगस्त तक दस लाख की आबादी पर 25,399 लोगों की ही जांच हुई थी, जबकि पिछले एक महीने में कई स्तरों पर अभियान चलाकर 29 सितंबर तक 59,175 लोगों की जांच की गई। हालांकि देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां इतनी आबादी पर एक लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

इससे इतर झारखंड जांच के मामले में फिलहाल पांच बड़े राज्यों सहित सात राज्यों से आगे है। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश नगालैंड तथा मेघालय शामिल हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की बात करें तो 29 सितंबर तक मिले कुल 82,540 कोरोना मरीजों में लगभग 85 फीसद मरीज (69,898 मरीज) स्वस्थ हो चुके हैं। सिर्फ 15 फीसद ही सक्रिय मरीज बचे हैं। झारखंड में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय दर 83 फीसद से बेहतर है। वहीं, कोरोना से होनेवाली मौत की दर भी यहां राष्ट्रीय दर से लगभग आधी है। झारखंड में यह दर 0.84 फीसद है, जबकि देश में यह दर 1.60 फीसद है।

-----------

दस लाख की आबादी पर कहां, कब और कितनी जांच

राज्य 12 अगस्त तक 31 अगस्त तक 30 सितंबर तक

झारखंड 10,582 25,399 59,175

महाराष्ट्र 23,260 34,482 54,833

तमिलनाडु 44,395 64,579 1,96,005

आंध्र प्रदेश 49,647 72,437 1,09,817

कर्नाटक 29,946 45,282 73,044

दिल्ली 61,767 81,138 52,425

उत्तर प्रदेश 14,732 25,676 44,171

प. बंगाल 11,062 19,930 32,853

बिहार 9,878 27,633 59,695

तेलंगाना 17,273 38,254 79,007

गुजरात 15,586 35,473 64,120

असम 41,720 67,066 98,406

राजस्थान 23,103 30,329 40,007

ओडिशा 15,852 42,129 73,294

हरियाणा 26,197 40,903 66,053

मध्य प्रदेश 11,323 17,004 24,466

केरल 29,250 48,314 81,483

जम्मू कश्मीर 55,912 74,140 1,21,230

पंजाब 23,354 36,266 66,621

छत्तीसगढ़ 13,537 20,768 38,063

उत्तराखंड 20,251 36,258 62,993

गोवा 99,864 1,31,642 1,64144

त्रिपुरा 51,384 68,687 96,615

हिमाचल प्रदेश 23,129 29,672 40,122

नगालैंड 21,864 28,622 36,675

अरुणाचल प्रदेश 74,926 1,13,327 1,63422

मणिपुर 33,600 50,950 76,866

मेघालय - 28,063 45998

सिक्किम - 62,587 75,087

मिजोरम - 34,969 64,577

----------

chat bot
आपका साथी