बिहार छोड़िए, पठारी झारखंड पानी-पानी: डूबी राजधानी ! चतरा के कई गांव जल मग्न, एक मरा

झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्य बिहार की राजधानी पटना का नजारा भूल जाइए। पठारी क्षेत्र में स्थित राजधानी रांची में भारी जल जमाव हो गया है। सड़कें नाला बनी हुई हैं। जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आवागमन बाधित हो गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:31 PM (IST)
बिहार छोड़िए, पठारी झारखंड पानी-पानी: डूबी राजधानी ! चतरा के कई गांव जल मग्न, एक मरा
बिहार छोड़िए, पठारी झारखंड पानी-पानी: डूबी राजधानी ! चतरा के कई गांव जल मग्न, एक मरा। जागरण

रांची/चतरा, जागरण टीम झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्य बिहार की राजधानी पटना का नजारा भूल जाइए। पठारी क्षेत्र में स्थित राजधानी रांची में भारी जल जमाव हो गया है। राजधानी में गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित अपार्टमेंटों में पानी घुस गया है। सड़कें नाला बनी हुई हैं। जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आवागमन बाधित हो गया है। वहीं चतरा जिले में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। घर ध्वस्त हो गए हैं। नदियों में भारी जल प्रवास से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा गया है। प्रतापपुर के एक गांव में मिट्टी का दीवार गिरने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं टंडवा में बारिश का पानी गांव में घुस आया है।

दुकान और मकान से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश से सिर्फ टंडवा में करोड़ों का नुकसान हुआ है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नाले भर गए हैं। नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। परिणाम स्वरूप दर्जनों गांव का संपर्क प्रखंड व जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट चुका है। यह सभी गांव टापू बन गया है। पिछले 18 घंटों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। सिदकी पंचायत के सिदकी गांव निवासी महेंद्र यादव के सात वर्षीया बच्ची श्रुति कुमारी की मौत मिट्टी के दीवाल गिरने से हो गई।घटना शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे की है।

रांची में नगर निगम ने दावा किया था कि बरसात से पहले ही नाले और नालियों की सफाई करा ली गई है। लेकिन इस बारिश ने इस इस दावे की पोल खोल दी है। लोग नगर निगम को फोन कर जलभराव खत्म करने के लिए मशीन की मांग करते रहे। लेकिन ज्यादातर इलाकों में उनकी मशीन नहीं पहुंची। इसलिए नगर निगम के प्रति लोगों में नाराजगी है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी एक अगस्त तक घर पर बादल छाए रहेंगे और बरसात होती रहेगी। इसलिए नगर निगम को इस स्थिति से निपटने के लिए कमर कसनी होगी।

लगातार चल रही बारिश से कोकर, लालपुर, कांटा टोली, पथलकुदवा, रातू रोड, कडरू, डोरंडा, हिंदपीढ़ी आदि इलाके में भयंकर जलभराव है। पंडरा के पंचशील नगर में पूरे मोहल्ले में जलभराव है। सड़कें नाला बनी हैं। सड़क पर घुटने भर पानी है। पंचशील नगर के लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं। अरगोड़ा में कटहल मोड़ में जलभराव की स्थिति काफी भयावह है। यहां अपार्टमेंट की पाॄकग में लोगों के कमर तक पानी घुस गया है। लोग अपार्टमेंट से नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को देनी चाही लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कत है। बहू बाजार में चर्च रोड पर जलभराव है। कचहरी रोड पर हलधर प्रेस गली हमें भी जलभराव है। जेल तालाब के बगल में लाइन टैंक रोड में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी