ये कैसी व्यवस्था ! घरों में पड़े रह रहे शव; दस-दस घंटे कोई पूछने वाला नहीं

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं। बीमारी से मरने वाले लोगों के शव दस-दस घंटे पड़े रह रहे हैं। कोई उन्हें उठाने तक नहीं आ रहा है। रांची में जिला प्रशासन चाहें लाख दावे करे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST)
ये कैसी व्यवस्था ! घरों में पड़े रह रहे शव; दस-दस घंटे कोई पूछने वाला नहीं
घरों में पड़े रह रहे शव; दस-दस घंटे कोई पूछने वाला नहीं। जागरण

रांची, जासं । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं। बीमारी से मरने वाले लोगों के शव दस-दस घंटे पड़े रह रहे हैं। कोई उन्हें उठाने तक नहीं आ रहा है। रांची में जिला प्रशासन चाहें लाख दावे करे। हकीकत में व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम किशोर सेन है। वह किराए के मकान पर रहते थे। कोरोना से मौत होने के बाद 10 घंटे से शव घर में पड़ा रहा। बार-बार सूचना देने के बाद मौके पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और पूरे 10 घंटे के बाद उठाया गया।

जिस घर में संक्रमित व्यक्ति रहते थे उस घर के मालिक ने बताया की उनके मकान में किराए पर रहने वाले किशोर सेन कोरोना संक्रमित हो गए थे और घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन अचानक आज उनकी मौत हो गई। मौत होने की जानकारी घर मालिक ने थाना और जिला प्रशासन को फोन कर दे दिया। लेकिन शव को नहीं उठाया गया। कई बार फोन करने पर कई घंटे के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग द्वारा शव को उठाया गया। कोरोना व्यक्ति के मरने के बाद घर के मालिक ने निजी स्तर पर शव को पैक करा दिया। ताकि संक्रमण न फैले। बॉडी पैक करने वाले ने उनसे दस हजार रुपये ले लिया। मकान मालिक ने जिला प्रशासन के इस रवैए पर नाराजगी जाहिर की है और लापरवाही का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी