कभी भी हो सकती है अनहोनी: रांची का यह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू

लापुंग प्रखंड के ककरिया में अवस्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एक तो चिकित्सक और कर्मी की कमी तो दुसरी ओर जर्जर भवन में संचालित अस्पताल में पहली बारिश में ही छत से पानी टपकने लगा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:20 PM (IST)
कभी भी हो सकती है अनहोनी: रांची का यह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू
रांची का यह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू। जागरण

रांची/लापुंग, संसू । लापुंग प्रखंड के ककरिया में अवस्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एक तो चिकित्सक और कर्मी की कमी तो दुसरी ओर जर्जर भवन में संचालित अस्पताल में पहली बारिश में ही छत से पानी टपकने लगा है। वहीं छत की हालत ऐसी हैं की कभी भी छत का प्लास्टर यहाँ काम करने वाला एएनएम और मरीजों के ऊपर गिर सकता है।

जिस कारण यहां काम करने वाला कर्मी जान हथेली पर ले कर ड्यूटी करने पर विवश हैं। वहीं छत से पानी रिसने के कारण दवाइयां भी खराब होने लगती है। वहीं इस अस्पताल में एक भी चिकत्सक नहीं है। साथ ही जितनी दवा चिकित्सालय में उपलब्ध होनी चाहिए उतनी दवा भी उपलब्ध नहीं है । यह अस्पताल मात्र एक एएनएम सीता कुमारी के भरोसे पर चलता है। एएनएम के द्वारा मरीजो को अपनी जानकारी के अनुसार दवाएं दी जाती हैं नहीं तो रेफर कर दिया जाता है।

तालाबों के ऊपर झूल रही है हाई टेंशन तारें

पिस्कानगड़ी । नगड़ी प्रखंड के कई तालाबों के ऊपर झूल रही 11000 हाई वोल्टेज के नंगे तार जिला में किसी बड़ी दुर्घटना का दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। तालाब के दोनों ओर गड़े बिजली के पोल बरसात के दिनों में धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं। ये हाईवोल्टेज तारें पानी से कुछ ही फीट ऊपर हैं। इससे बड़ी दुर्घटना का अंदेशा है। इस संबंध में प्रखंड के उप प्रमुख ने बताया कि नगड़ी के पुराना तालाब ,बधेंया तालाब सहित कर्ई गांवों के तालाबों के पीड में लगे बिजली पोल की स्थिति बहुत खराब है। लोग कभी भी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से करवाई करने की मांग की पर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जमशेदपुर में तलाब पर बिजली का तार गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। अगर बिजली विभाग के अधिकारी समय रहते इसपर ध्यान नहीं देंगे तो आए दिन नगड़ी प्रखंड में भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

chat bot
आपका साथी