जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज और कल जोड़वाएं मतदाता सूची में नाम, कराएं सुधार

रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विशेष कैंप के दौरान जिले के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त छवि रंजन ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:13 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:13 AM (IST)
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज और कल जोड़वाएं मतदाता सूची में नाम, कराएं सुधार
रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप

 रांची,जागरण संवाददाता । रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विशेष कैंप के दौरान जिले के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो छूट गए हैं, वो वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद रहेंगे। लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

विशेष कैंप के दौरान मतदान केंद्रों मेें कोविड-19 सुरक्षा मानकों का अनुपालन आवश्यक है। मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले व्यक्ति को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

विशेष अभियान के अतिरिक्त 15 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानांतरित करने के लिए दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की है। इस दौरान कोई भी आम नागरिक https://voterportal.eci.gov.in nvsp.in पोर्टल के जरिए भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है।

chat bot
आपका साथी