कोलकाता में पत्नी की हत्या कर रांची में छुपा था आरोपित, पुलिस के छापे से पहले फरार

कोलकाता में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपित की तलाश में बुधवार को कोलकाता अलीपुर थाने की पुलिस रांची पहुंची। कांके रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो चुका था। वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:45 AM (IST)
कोलकाता में पत्नी की हत्या कर रांची में छुपा था आरोपित, पुलिस के छापे से पहले फरार
कोलकाता में पत्नी की हत्या कर रांची में छुपा था आरोपित। जागरण

रांची, जासं। कोलकाता में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपित की तलाश में बुधवार को कोलकाता अलीपुर थाने की पुलिस रांची पहुंची। कांके रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो चुका था। वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। जानकारी के अनुसार कोलकाता के रहने वाले कुशल अग्रवाल पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। इसके बाद से वह फरार था। उसपर दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद कुशल अग्रवाल कोलकाता से फरार हो गया।

इसी बीच कोलकाता पुलिस को यह जानकारी मिली की कुशल रांची में रहने वाले अपने रिश्तेदार के कांके रोड स्थित आवास में छुपा हुआ है। इसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम रांची पहुंची और रांची के गोंदा थाने के सहयोग से कांके रोड स्थित कोयला बिहार अपार्टमेंट में छापेमारी की। हालांकि पुलिस की छापेमारी में आरोपित नहीं मिला।

वारंट ले कर पहुची थी कोलकाता पुलिस

कोलकाता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुशल अग्रवाल पिता नरेश कुमार अग्रवाल जो कोलकाता के डीएल खान रोड का रहने वाला है , उसके खिलाफ कोलकाता के अलीपुर थाने में आइपीसी की धारा 304 बी, 306, 498 ए ,406 के तहत मामला दर्ज है। कुशल की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया था पुलिस के जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुशल नहीं अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया था और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में पुलिस वारंट के साथ कोलकाता पहुंची थी।

chat bot
आपका साथी