Jharkhand: यूपी का दस हजार का इनामी हत्यारोपी लोहरदगा से गिरफ्तार

Lohardaga Samachar Jharkhand Crime News UP News आरोपित युवक महिला की हत्या कर फरार हो गया था। यूपी की चुनार पुलिस ने आरोपी को कुडू से गिरफ्तार किया है। महिला मजदूरों को ईंट-भट्ठा पहुंचाने का काम करती थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:59 PM (IST)
Jharkhand: यूपी का दस हजार का इनामी हत्यारोपी लोहरदगा से गिरफ्तार
Lohardaga Samachar, Jharkhand Crime News, UP News आरोपित महिला की हत्या कर फरार हो गया था।

कुडू (लोहरदगा), जासं। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के टाकू गांव से उत्तर प्रदेश की चुनार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश की चुनार पुलिस दस हजार के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ चुनार ले गई है। आरोपित पर एक महिला की हत्या कर उसके पैसे लेकर फरार होने का आरोप है।

बताया जाता है कि यूपी के मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र से ईंट-भट्ठा में काम करने वाला युवक माहेश्वरी देवी नामक महिला की हत्या कर उसके पैसे लेकर फरार हो गया था। मृतक महिला माहेश्वरी देवी गुमला जिले के नंदी गांव की रहने वाली थी। वह मजदूरों को ईंट-भट्ठा पहुंचाने का काम करती थी। उसकी हत्या कुडू थाना क्षेत्र के टाकू गांव निवासी सोमरा उरांव के पुत्र आरोपित सुरेंद्र उरांव ने कर दी थी। मामला 2017 का है। सुरेंद्र उरांव ने माहेश्वरी देवी को शराब पिलाकर पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी थी।

साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से माहेश्वरी देवी का चेहरा कूच कर बिगाड़ दिया था। सुरेंद्र महिला की हत्या करने के बाद उसके पैसे लेकर फरार हो गया था। युवक के विरुद्ध चुनार थाना में कांड संख्या 119/17 में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपित के उसके गांव में छिपे होने की सूचना मिलने पर चुनार पुलिस कुडू पहुंची और कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार बैठा, राधा रागनी सहित पुलिस बल के साथ मिलकर आरोपित के घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी