नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित मुर्शीद अंसारी गिरफ्तार Lohardaga News

Jharkhand News Today. आरोपित मुर्शीद अंसारी ने नाबालिग को घर के बगल की झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:30 AM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित मुर्शीद अंसारी गिरफ्तार Lohardaga News
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित मुर्शीद अंसारी गिरफ्तार Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि किस्को थाना कांड संख्या 17/20 में 4 जून 2020 में भादवि की धारा 376 (3), 4/8 पोक्सो एक्ट एवं 3(1) (गपप) अनुजाति, अनु. जनजाति अधिनियम 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी बाकर अंसारी के पुत्र मुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गालौज करने का भी आरोप है।

आरोपित मुर्शीद अंसारी ने नाबालिग को घर के बगल की झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जातिसूचक गाली देकर जान मारने की धमकी दी थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद किस्को थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान इस कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मुर्शीद अंसारी को किस्को अंचल के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रमोहन हांसदा ने गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी