महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम, गिरफ्तार

झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव से रंका थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के आरोपी को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:40 AM (IST)
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम, गिरफ्तार
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम, गिरफ्तार। जागरण

रंका (गढ़वा), संसू। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव से रंका थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के आरोपी को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इस बाबत अवर निरीक्षक शाहबाज खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव निवासी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आराेपित मुन्द्रिका यादव के पुत्र शिव नारायण यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

महिला के पति ने शिवनारायण के विरुद्ध अपनी पत्नी का तीन माह पूर्व अपहरण कर ले जाने एवं उससे दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त घटना के बाद से शिवनारायण यादव फरार चल रहा था। शनिवार को उसके घर में होने की सूचना मिली थी। इस मामले में उसके दो अन्य सहयोगियों देव नारायण यादव एवं आनंद यादव अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी