झारखंड के पलामू में ACB की टीम ने अंचल उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

झारखंड के पलामू में एसीबी की टीम ने सतबरवा अंचल उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित अंचल उपनिरीक्षक मेदनीनगर के रेडमा में एक किराए के मकान में रहते थे। वहीं से उनकी गिरफ्तारी हुई है। अभी उनके घर की तलाशी ली जा रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:04 PM (IST)
झारखंड के पलामू में ACB की टीम ने अंचल उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
झारखंड के पलामू में ACB की टीम ने अंचल उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। जागरण

पलामू, जासं । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रमंडलीय टीम ने बुधवार को सतबरवा के अंचल राजस्व उप निरीक्षक कुमार गौरव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पलामू एसीबी का इस वर्ष का 9वां ट्रेप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मेदिनीनगर डीएसपी केएन राम ने बताया कि सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पंचायत के वादी महेंद्र उरांव खानदानी जमीन आनलाइन नहीं हुई है। इस कारण जमीन की रसीद नहीं कट रही है। महेन्द्र उरांव जमीन का खाता- प्लाॅट आनलाइन कराने के लिए सतबरवा के अंचल अधिकारी के नाम से आवेदन दिया था। वादी अंचल उप निरीक्षक कुमार गौरव से मिलकर जमीन का खाता प्लाॅट आनलाइन कराने का आग्रह किया।

इसके एवज में अंचल उप निरीक्षक ने चार हजार रूपए रिश्वत मांगते हुए जल्द व्यवस्था करने को कहा। कई बार आग्रह करने के बाद भी रिश्वत की मांग की जाती रही। अंत में महेन्द्र उरांव ने इसकी शिकायत एसीबी की मेदिनीनगर कार्यालय में की। शिकायत का सत्यापन कर मामला दर्ज करते हुए धावा दल का गठन किया गया। बुधवार की सुबह वादी को कैमिकल लगे रूपए देकर अंचल उप निरीक्षक के पास भेजा गया। रिश्वत के रूपये लेते ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

अंचल उप निरीक्षक वर्तमान में मेदिनीनगर के बारालोटा में रहते हैं। वे बिहार के नालांदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी-ओकनावा के निवासी हैं। गिरफ्तार करने के आरोपित को एसीबी कार्यालय लाया गया। यहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हाल के दिनों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों की प्रारंभिक जांच के बाद आरोप की पुष्टि होने पर ब्यूरो आगे की कार्रवाई करता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया और तेज होगी।

chat bot
आपका साथी