राजस्व कर्मचारी को 4 हजार रुपये घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार Garhwa News

Jharkhand Crime News. देवनाथ कुशवाहा से उसके जमीन के अपग्रेडेशन के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। देवनाथ कुशवाहा ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी टीम से की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 12:16 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 12:16 PM (IST)
राजस्व कर्मचारी को 4 हजार रुपये घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार Garhwa News
राजस्व कर्मचारी को 4 हजार रुपये घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार Garhwa News

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा को 4000 रुपये रिश्र्वत लेते रंगे हाथों पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे गिरफ्तार कर अपने साथ मेदिनीनगर ले गई। जानकारी के अनुसार विशुनपुरा प्रखंड के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा पिपरी खुर्द गांव निवासी देवनाथ कुशवाहा से उसके जमीन के अपग्रेडेशन के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

देवनाथ कुशवाहा ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी टीम से की थी। पलामू एसीबी टीम ने अपने स्तर से जांच पड़ताल करने के बाद सुबह 8 बजे कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा को श्री बंशीधर नगर स्टेशन के समीप उनके आवास से 4000 रुपये रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के हत्थे चढ़ा दिलीप कुमार बैठा पलामू जिले के विश्रामपुर थाना के लालगढ़ बिहार का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी