रांची में 22 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी

रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के ट्रिविंधा चौक स्थित शमीमाबाद उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। 22 वर्षीय युवक की पहचान अबुतालहा अंसारी के रूप में की गई। जिसकी हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:06 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:06 AM (IST)
रांची में 22 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
रांची में 22 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी। जागरण

रांची/ इटकी, जासं । रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के ट्रिविंधा चौक स्थित शमीमाबाद उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। 22 वर्षीय युवक की पहचान अबुतालहा अंसारी के रूप में की गई। जिसकी हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई है।

बता दें कि उक्त युवक का शव उसके घर के बिल्कुल सामने से बरामद किया गया है। परिजनों के मुताबिक युवक बुधवार रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे तक अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसके बाद सुबह लोगों ने उसका शव देखा। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर मामले कि जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए अपने कब्जे में लेना चाहा। लेकिन परिजनों ने शव हाथ लगाने नहीं दिया। वे खोजी कुत्ता मंगाने कि मांग कर रहें हैं।

chat bot
आपका साथी