नीलगायों के झुंड ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

पिता का इलाज करा लौट रहा था पंचम प्रजापति। इसी बीच नीलगायों ने ले ली जान। बताया गया क‍ि झुंड में चार-पांच नीलगायें थीं। उसकी टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। इनमें अरुण की मौत मौके पर ही हो गई। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:37 PM (IST)
नीलगायों के झुंड ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत
घटना की जानकारी लेने पहुंचे विश्रामपुर जिला परिषद सदस्य विजय रविदास व शव। जागरण

विश्रामपुर, पलामू (संवाद सूत्र) : पलामू ज‍िले के विश्रामपुर प्रखंड के एनएच 75 स्थित पूर्णाडीह गांव के निकट नीलगायों के झुंड ने सोमवार को मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र को रौंद डाला। इसमें घटनास्थल पर ही 50 वर्षीय पिता अरुण प्रजापति की मौत हो गई। जबकि 21 वर्षीय पुत्र पंचम प्रजापति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, पलामू जिला के पाटन प्रखंड के सिक्की-मेराल गांव निवासी अरूण प्रजापति की तबीयत खराब थी। उनका पुत्र पंचम प्रजापति इलाज के लिए अपने पिता को विश्रामपुर अस्पताल ले गया था। इलाज कराने के बाद लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

विश्रामपुर जिला परिषद सदस्य विजय रविदास व अन्य स्थानीय लोगों ने मृतक व घायलों को 108 एंबुलेंस से मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार हो दोनों रेहला की ओर से आ रहे थे। इस बीच तेज गति में दौड़ते हुए नीलगायों का झुंड मोटरसाइकिल को रौंदते हुए आगे निकल गया। झुंड में चार-पांच नीलगायें थीं। उसकी टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। इनमें अरुण प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। इस बीच सड़क के रास्ते से गुजर रहे विश्रामपुर जिला परिषद सदस्य रविदास ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को भेजने की व्यवस्था की।

इन दिनों फिर से नीलगायों का आतंक क्षेत्र में बढ़ गया है। हर दिन सड़क पर नीलगायें दौड़ती दिख जाती हैैं। इसके पहले भी कई लोगों को रौंदने से मौत हो चुकी है। नीलगायें फसलों को भी बर्बाद कर रही हैं। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की जाती है। बावजूद अभी तक वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा।

chat bot
आपका साथी