Sanitization Campaign: बैटरी व मानव चलित‌ नैपशेक स्प्रे मशीन के जरिए रांची में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का बड़ा अभियान

नगर निगम ने मंगलवार को बैटरी चलित और मानव चलित नैपशेक स्प्रे मशीन के जरिए राजधानी में Sanitization Campaign सैनिटाइजेशन का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। सैनिटाइजेशन अभियान में गन माउंटेड मशीनों के अलावा नैपशेक मशीन धारी 70 लोगों की एक बड़ी टीम बनाई गई है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:37 PM (IST)
Sanitization Campaign: बैटरी व मानव चलित‌ नैपशेक स्प्रे मशीन के जरिए रांची में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का बड़ा अभियान
बैटरी व मानव चलित‌ नैपशेक स्प्रे मशीन के जरिए रांची में सैनिटाइजेशन का बड़ा अभियान शुरू हुआ ।

रांची,रांची। नगर निगम ने मंगलवार को बैटरी चलित और मानव चलित नैपशेक स्प्रे मशीन के जरिए राजधानी में सैनिटाइजेशन का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। सैनिटाइजेशन अभियान में गन माउंटेड मशीनों के अलावा नैपशेक मशीन धारी 70 लोगों की एक बड़ी टीम बनाई गई है। इन लोगों को चार अलग-अलग टीमों में विभाजित कर राजधानी के सभी वार्ड में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। रांची नगर निगम से सुबह टीमें रवाना हुईं। इसके अलावा 16 गन माउंटेड मशीनें वाहनों पर रखकर सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। हर वार्ड से स्प्रे मशीन धारक सफाई कर्मी अलग से लगाए गए हैं।

रांची नगर आयुक्त मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी रणनीति राजधानी के चप्पे-चप्पे को सैनिटाइज करने की है। ताकि कोरोना के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सके। नगर निगम की टीमें अल्बर्ट एक्का चौक, महात्मा गांधी मार्ग, राजेंद्र चौक समेत विभिन्न चौक चौराहों को सैनिटाइज कर रही हैं। सभी सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा फ्लैट और आवासीय स्थलों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जहां कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। वहां विशेष तौर से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है और कोरोना पीड़ित के पूरे घर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

ट्रैक्टर टैंकर के जरिए भी इमारतों को किया जा रहा सैनिटाज

 ‌ ट्रैक्टर टैंकर के जरिए भी सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। हरमू कॉलोनी में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया गया है। यहां एक-एक मकान को सैनिटाइज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी