JAC 11th Result 2020: 11वीं की परीक्षा में बोकारो के 97% विद्यार्थी सफल, यहां देखें परिणाम

JAC 11th Result. परीक्षा में 339061 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 170372 छात्र और 168689 छात्राएं थे। चतरा 92.88 फीसद के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:21 PM (IST)
JAC 11th Result 2020: 11वीं की परीक्षा में बोकारो के 97% विद्यार्थी सफल, यहां देखें परिणाम
JAC 11th Result 2020: 11वीं की परीक्षा में बोकारो के 97% विद्यार्थी सफल, यहां देखें परिणाम

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 11वीं की परीक्षा में बोकारो के विद्यार्थी टॉप रहे। शनिवार को 11वीं कक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में 95.53 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे। अंकों की दौड़ में छात्राओं ने बाजी मारी। 95.45 फीसद छात्र और 95.61 फीसद छात्राएं सफल रहीं। परीक्षा में 3,390,61 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 170372 छात्र और 168689 छात्राएं थे। जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि कोरोना महामारी के कारण परिणाम जारी करने में थोड़ा विलंब हुआ है। मौके पर जैक सचिव महीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बोकारो टॉप पर, चतरा फिसड्डी

रिजल्ट में बोकारो के विद्यार्थी टॉप पर रहे। यहां के 97.47 फीसद विद्यार्थी सफल रहे। वहीं चतरा 92.88 फीसद के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। रांची छठे स्थान पर रहा। यहां के 96.80 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। किसी भी जिला का प्रदर्शन 92 फीसद से कम नहीं रहा।

जिलों का प्रदर्शन

जिला- रिजल्ट फीसद में

बोकारो  :: 97.47

सिमडेगा :: 97.43

हजारीबाग :: 97.08

कोडरमा :: 96.92

लोहरदगा :: 96.86

रांची      :: 96.80

पूर्वी सिंहभूम ::  96.750

पश्चिमी सिंहभूम : 96.27

जामताड़ा  :: 96.05

खूंटी  :: 95.88

धनबाद ::: 95.80

गुमला ::  95.72

सरायकेला : 95.40 

गिरिडीह :: 95.30

साहिबगंज :: 95.17

देवघर :: 94.82

रामगढ़ :: 94.61

दुमका :: 94.57

गोड्डा  :: 94.49

लातेहार ::: 93. 32

पाकुड़ :: 93.26

पलामू :: 93.18

गढ़वा :: 93.00

चतरा :: 92.88

मार्च माह में हुई थी परीक्षा

11वीं की परीक्षा पांच से सात मार्च तक हुई थी। परीक्षा के लिए 3,46,504 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 323924 परीक्षार्थी सफल हुए। परीक्षा के लिए 463 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2020: 10 जुलाई तक आ सकता है मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे परिणाम

यह भी पढ़ें: JAC 8th Special Exam: 8वीं की विशेष परीक्षा के लिए 6 जुलाई से जमा करें फाॅर्म

chat bot
आपका साथी