BSUP योजना के तहत बने 94 फ्लैट का अब तक नहीं हो सका आवंटन, चक्कर काट रहे आवेदक

बीएसयूपी योजना के तहत रांची नगर निगम की ओर से रगड़ीगडहा गांव में बनाए गए 352 फ्लैट में से 94 फ्लैट का अब तक आवंटन नहीं हुआ है। इनमें से 258 फ्लैट का आवंटन किया गया था। बाकी लाभुकों से कहा गया था कि 94 फ्लैट का आवंटन किया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:01 PM (IST)
BSUP योजना के तहत बने 94 फ्लैट का अब तक नहीं हो सका आवंटन, चक्कर काट रहे आवेदक
BSUP योजना के तहत बने 94 फ्लैट का अब तक नहीं हो सका आवंटन, चक्कर काट रहे आवेदक। जागरण। प्रतीकात्मक

रांची, जासं । रांची नगर निगम ने रगड़ीगडहा गांव में 352 फ्लैट बनाए थे। यह फ्लैट बीएसयूपी योजना के तहत बनाए गए थे। इनमें से 258 फ्लैट का आवंटन किया गया था। बाकी लाभुकों से कहा गया था कि 94 फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। लेकिन अब तक इन 94 फ्लैट का आवंटन नहीं किया गया। पात्र लाभुक जिन्होंने 94 फ्लैटों के लिए आवेदन किया था वह अभी तक नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन इनको आवंटन नहीं किया जा सका है। रुगड़ीगडहा गांव में रांची नगर निगम ने 3 मंजिला बिल्डिंग बनाई है। सूत्रों का कहना है कि जिन 94 फ्लैट का आवंटन नहीं किया गया है। उन पर अवैध कब्जा हो गया है। लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर फरवरी माह में उप नगर आयुक्त कुमार सिंह ने इन फ्लैटों की जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई थी कि 94 फ्लैट पर अवैध कब्जा हो चुका है। लेकिन अभी तक यह अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है।

chat bot
आपका साथी