झारखंड से 3 नाबालिग सहित 8 लड़कियां भेजी जा रही थी तमिलनाडु, पुलिस ने रांची से किया रेस्क्यू

राज्य के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले की तीन नाबालिग सहित 8 लड़कियां तमिलनाडु भेजी जा रही थी। इससे पहले पुलिस ने तुपुदाना चौक से रेस्क्यू कर लिया है। जबकि दो को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम प्रशांत बेसरा और सुनील कुमार श्रीवास्तव है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:12 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:12 AM (IST)
झारखंड से 3 नाबालिग सहित 8 लड़कियां भेजी जा रही थी तमिलनाडु, पुलिस ने रांची से किया रेस्क्यू
झारखंड से 3 नाबालिग सहित 8 लड़कियां भेजी जा रही थी तमिलनाडु। जागरण

रांची, जासं । राज्य के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले की तीन नाबालिग सहित 8 लड़कियां तमिलनाडु भेजी जा रही थी। इससे पहले पुलिस ने तुपुदाना चौक से रेस्क्यू कर लिया है। जबकि दो को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम प्रशांत बेसरा और सुनील कुमार श्रीवास्तव है। पुलिस ने तुपुदाना चौक से तीन बरामद सभी लड़कियों को पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए प्रशांत और सुनील लड़कियों को तमिलनाडु में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था।

4 लड़कियों को एक कार से लाया गया था और 4 को बस में सवार कर तुपुदाना चौक तक लाया गया था। बस में रांची पहुंची लड़कियों को एक ऑटो में बैठाकर हटिया रेलवे स्टेशन भेजी जा रही थी। इसकी सूचना तुपुदाना ओपी की पुलिस मिली। पुलिस की टीम ने तुपुदाना चौक पर सभी को पकड़ लिया। फिलहाल सभी लड़कियों को शेल्टर होम में रखा गया है। सोमवार को सभी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष रूपा वर्मा ने बताया लड़कियों को प्रस्तुत करने के बाद उनके दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। मामला ट्रैफिकिंग का है या माइग्रेशन का इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आज इस मामले में सत्यापन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी