Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले सिर्फ 75 कोरोना पॉजिटिव, 2 मौतें; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update राज्य में शुक्रवार को 127 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। इससे यहां कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 958 हो गए हैं। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिले में 12679 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें महज 75 संक्रमित पाए गए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:25 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले सिर्फ 75 कोरोना पॉजिटिव, 2 मौतें; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: शुक्रवार को राज्य में महज 75 संक्रमित पाए गए।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update: राज्य में शुक्रवार को 127 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। इससे यहां कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 958 हो गए हैं। राज्य में लंबे समय बाद संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से कम हुई है। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिले में 12,679 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें महज 75 संक्रमित पाए गए। इस तरह संक्रमण दर 0.59 फीसद रही। जिलों की बात करें तो रांची में 48 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य के आधे जिले चतरा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां तथा सिमडेगा में कोई संक्रमित नहीं मिला। शेष जिले में दस से कम संख्या में ही मरीज मिले। इधर, शुक्रवार को पलामू तथा रांची में एक-एक कोराेना मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

जोहार झारखंड,

आज एक खुशखबरी शेयर कर रहा हूँ,राज्य में कोरोना की एक्टिव केसों की संख्या अब 1हजार से नीचे 978 रह गई हैं, हमारा रिकवरी रेट 98.27% हो गया हैं, हमनें 51 लाख से ज्यादा टेस्ट किये हैं,मृत्यु दर भी 0.89% हैं,सभी के प्रयासों से हम तेजी से संक्रमण मुक्ति की ओर बढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/ziTVZQJu9j

— Banna Gupta (@BannaGupta76) January 22, 2021

पांच दिनों में 14,794 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके

राज्य के विभिन्न जिलों में पांच दिनों में कुल 14,794 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। शुक्रवार को 47 केंद्रों पर कुल 3,153 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे। इस तरह, पांचवें दिन भी कुल लक्ष्य के विरुद्ध 68 फीसद ही टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को रांची के तीन, खूंटी तथा धनबाद के एक-एक तथा अन्य जिलों में दो-दो केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार रांची में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई। यहां के तीन केंद्रों (रिम्स, सदर अस्पताल तथा नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में 314 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इतने ही स्वास्थ्य कर्मी को टीके लगे। वहीं, खूंटी में एक केंद्र पर सौ लोगों का टीकाकरण होना था। यहां 90 लोगों को कोरोना के टीके लगे। सबसे कम 35 फीसद उपलब्धि गढ़वा में हासिल हुई। 

कोई साइड इफेक्ट नहीं

पांचवें दिन भी टीका लेनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों में कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। टीका लेनेवाले 3,153 स्वास्थ्य कर्मियों में महज दो स्वास्थ्य कर्मी ने ही टीका के बाद हल्का बुखार आने की शिकायत की। हालांकि दोनों थोड़ी देर में स्वस्थ भी हो गए। इनमें सिमडेगा तथा गोड्डा के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। राज्य में अभी तक टीका लेने से कोई खास परेशानी की शिकायत अभी तक नहीं आई है। न ही किसी तरह के साइड इफेक्ट से किसी को अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति आई है। 

किस जिले में शुक्रवार को कितना हुआ टीकाकरण

जिला - लक्ष्य - टीकाकरण  - उपलब्धि प्रतिशत   बोकारो : 200  130  65 चतरा :  200  119  60 देवघर : 200  169  85 धनबाद : 100  61  61 दुमका : 200  96  48 पूर्वी सिंहभूम : 200   126  63 गढ़वा : 200  70  35 गिरिडीह : 200  135  68 गोड्डा : 200  155   78 गुमला : 200  190  95 हजारीबाग :  200  150  75 जामताड़ा : 200  100  50 खूंटी :  100  90  90 कोडरमा : 200  92   46 लातेहार : 183  126  69 लोहरदगा : 200  71  36 पाकुड़ : 158 80  51 पलामू : 200   193   97 रामगढ़ : 200   180  90   रांची : 314  314  100 साहिबगंज : 200  120  60 सरायकेला खरसावां : 200  120  60 सिमडेगा : 200  145  73   प. सिंहभूम : 199  121  61

कुल : 4654  3153   68

chat bot
आपका साथी