Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 63 मौतें, 5741 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से हर तरफ त्राहिमाम मचा है। शुक्रवार को राज्‍य में 5741 कारोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। जबकि कोरोना से 63 लोगों की मौत हो गई। बीते दिन 106 लोगों की मौत से हाहाकार मच गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:08 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 63 मौतें, 5741 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में शुक्रवार को 5741 कारोना पॉजिटिव मिले, कोरोना से 63 लोगों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शुक्रवार को 5,741 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 24 घंटे के भीतर 63 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई। राहत की बात यह है कि इस दौरान 3205 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में 24 घंटे के भीतर 1,364 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 810 मरीज स्वस्थ हुए। यहां 15 मरीजों की मौत 24 घंटे के भीतर हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से हर तरफ त्राहिमाम मचा है।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 298,  चतरा : 96, देवघर : 120, धनबाद : 262, दुमका : 107, पूर्वी सिंहभूम : 810, गढ़वा : 54, गिरिडीह : 92, गोड्डा : 102, गुमला : 174, हजारीबाग : 320, जामताड़ा : 296, खूंटी : 76, कोडरमा : 228, लातेहार : 74, लोहरदगा : 200, पाकुड़ : 16, पलामू : 250, रामगढ़ : 448, रांची : 1,364, साहिबगंज : 118, सरायकेला : 95, सिमडेगा : 76, पश्चिमी सिंहभूम : 119

शुक्रवार को राज्‍य में 5741 कारोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। जबकि कोरोना से 63 लोगों की मौत हो गई। बीते दिन 106 लोगों की मौत से हाहाकार मच गया। जबकि एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 7595 कोरोना संक्रमित मिलने से पूरा सिस्‍टम हिल गया है। आज दिन भर बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना मरीजों के आगे लाचार दिख रहा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने में जुटा रहा। अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन बेड बढ़ाए जाने और ऑक्‍सीजन संकट से उबरने के लिए टास्‍क फोर्स पूरी मुस्‍तैदी से मामले पर नजर रख रहा है।

chat bot
आपका साथी