बिजली विभाग ने काटे 603 बकायेदारों के कनेक्शन, 81.96 लाख रुपया था बकाया

कहां कितने कनेक्शन काटे गए- डोरंडा -93 15 लाख 66 हजार रुपये। कोकर -88 12 लाख 36 हजार न्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:32 AM (IST)
बिजली विभाग ने काटे 603 बकायेदारों के कनेक्शन, 81.96 लाख रुपया था बकाया
बिजली विभाग ने काटे 603 बकायेदारों के कनेक्शन, 81.96 लाख रुपया था बकाया

कहां कितने कनेक्शन काटे गए

डोरंडा -93, 15 लाख 66 हजार

कोकर -88, 12 लाख 36 हजार

न्यू कैपिटल- 45, 6 लाख 18 हजार

रांची सेंट्रल- 68, 7 लाख 43 हजार

रांची ईस्ट -168,19 लाख 66 हजार

रांची वेस्ट- 141, 20 लाख 67 हजार कुल- 603, 81 लाख 96 हजार जागरण संवाददाता, रांची : बिजली विभाग का बिजली के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान जारी है। कनेक्शन काटने का अभियान बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। शाम 4 बजे तक अभियान चला। इस अभियान में 603 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इन पर 81 लाख 96 हजार रुपये का बकाया है। सबसे अधिक 168 कनेक्शन रांची ईस्ट में काटे गए हैं। इन पर 19 लाख 66 हजार रुपये का बकाया है। सबसे कम कनेक्शन रांची न्यू कैपिटल इलाके में कटे हैं। यहां कुल 45 लोगों के ही कनेक्शन कटे हैं। इन पर छह लाख 18 हजार रुपये का बकाया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सभी कार्यपालक अभियंताओं से फिर कहा है कि वसूली अभियान जोर-शोर से जारी रखें। अधिक से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। ताकि बिजली विभाग के राजस्व को बढ़ाया जा सके।

नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मनाया गया स्वयं सहायता समूह सप्ताह

नगर विकास विभाग के निर्देश पर रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्वयं सहायता समूह सप्ताह मनाया गया। इसके तहत विभिन्न वार्डों में काम कर रहे स्वयं सहायता समूह की प्रोफाइलिग का काम किया जा रहा है। प्रोफाइलिग का काम दो अगस्त तक जारी रहेगा। निगम के डीएवाई एनयूएलएम शाखा के तहत 2119 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन नगर अभियान प्रबंधक विद्या कुमारी, विनीत कुमार और मणिकांत सिन्हा के संयुक्त देखरेख में हो रहा है। सभी सामुदायिक संगठन कर्ता और सभी सामुदायिक संसाधन कर्ताओं के सहयोग से यह काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला समूहों को एक दूसरे से जोड़कर जीविकोपार्जन के लिए प्रोत्साहित करना है। कोरोना महामारी के इस दौर में कोविड के लिए भी निगम के सभी वार्डों में कैंप लगाकर महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी