चतरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, उप प्रमुख के पुत्र समेत आधा दर्जन घायल Chatra News

Jharkhand Chatra News मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के पश्चात अंचल अधिकारी बैद्यनाथ कामती पुलिस निरीक्षक केपी चौधरी तथा थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:19 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:49 AM (IST)
चतरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, उप प्रमुख के पुत्र समेत आधा दर्जन घायल Chatra News
मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है।

इटखोरी (चतरा), जासं। चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शुक्रवार की रात को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट की इस घटना में प्रखंड के उप प्रमुख संतोष साव के पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार धरमपुर मौजा के एक भूखंड को लेकर उप प्रमुख तथा दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद चला रहा था। धान काटने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें उपप्रमुख का पुत्र कुलदीप कुमार साव, ईश्वर साव, घनश्याम साव समेत छह लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के पश्चात अंचल अधिकारी बैद्यनाथ कामती, पुलिस निरीक्षक केपी चौधरी तथा थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल मारपीट की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। प्रशासन वस्तु स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन भी दिया गया है।

नशे में धुत्त ग्रामीण आपस में भिड़े, तीन जख्मी

झारखंड-बिहार सीमाना स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाइडीह गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें तीन जख्मी हो गए। जिसमें गोसाइडीह निवासी भूपेंद्र सिंह, टुनटुन कुमार और विजय सिंह का नाम शामिल है। बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मंजरी गांव के कुछ लोग शराब की नशे में धुत्त होकर गोसाइडीह पहुंचे और हंगामा मचाने लगे।

विरोध करने पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें गोसाइडीह के उक्त लोग जख्मी हो गए। इनमें टुनटुन की स्थिति गंभीर है और उसे मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज एवं डोभी थाना पुलिस रात नौ बजे मौके पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। झड़प के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

chat bot
आपका साथी