LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, महिला व डॉक्‍टर मिले संक्रमित

LIVE Coronavirus Ranchi. क्लोज कांटेक्ट के आधार पर सैंपल टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक हटिया का रहने वाला है और तीन रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती मरीज है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:09 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:52 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, महिला व डॉक्‍टर मिले संक्रमित
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, महिला व डॉक्‍टर मिले संक्रमित

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में शनिवार को कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। अब रांची में कोरोना के कुल 260 मामले हाे गए हैं। इनमें से 167 स्‍वस्‍थ हो चुके हैं और 4 की मौत हो गई है। अभी कोरोना के 89 मामले सक्रिय हैं। उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कल शनिवार को रिम्‍स के कोविड वार्ड में दो मरीजों की कोरोना वायरस से मौत भी हो गई, लेकिन दोनों खूंटी और साहिबगंज के रहने वाले हैं।

ओरमांझी की महिला कोरोना संक्रमित

राजधानी में शनिवार को संक्रमित मिली महिला ओरमांझी प्रखंड चकला की रहने वाली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित मिली महिला शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में मिली संक्रमित की रिश्तेदार है। यह संक्रमित के सीधे संपर्क में थी।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर समेत मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

राजधानी में शनिवार को कोरोना के छह पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मेदांता अस्पताल का डॉक्टर है। वहीं अन्य एक संक्रमित ओरमांझी के चकला की रहने वाली है। क्लोज कांटेक्ट के आधार पर सैंपल टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक हटिया का रहने वाला है और तीन रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती मरीज है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मेदांता अस्पताल में लगातार कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर स्टाफ व चिकित्सकों की भी जांच की गई। इसमें से एक चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं संक्रमित मिली महिला शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में मिली संक्रमित की रिश्तेदार है। यह संक्रमित के सीधे संपर्क में थी। कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इसके सैंपल की जांच की गई। इसके बाद शनिवार को इसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

बताते चलें कि उक्त महिला के सैंपल की जांच सदर अस्पताल की ट्रूनेट मशीन में की गई है। रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण की पुष्टि की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दो- तीन दिनों के भीतर संक्रमित मिले सभी के क्लोज कांटेक्ट की ट्रेसिंग कर सैंपल कलेक्शन किया जाएगा। वहीं अन्य मरीज हटिया का रहने वाले हैं। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर प्राइवेट लैब में जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

एक मेदांता में बाकी रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट

मेदांता अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वहीं कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जबकि बाकी सभी मरीजों को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि दो पहले से ही रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। एक मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में भर्ती मरीज में पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी