झारखंड के गढ़वा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर मिले 5 लावारिस बैग, मचा हड़कंप

गढ़वा के सोनपुरवा में स्थित बस स्टैंड में पांच लावारिस बैग मिलने से लोगों में दहशत व्याप्त है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने फिलहाल बस स्टैंड को खाली करा दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:25 PM (IST)
झारखंड के गढ़वा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर मिले 5 लावारिस बैग, मचा हड़कंप
झारखंड के गढ़वा में बस स्टैंड पर 5 लावारिस बैग मिलने से दहशत में लोग। जागरण

गढ़वा, जासं । शहर के सोनपुरवा में स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में रविवार को पांच लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये बैग सुबह 10 के बाद से बस स्टैंड में पड़े हुए हैं। वहीं, ये यात्रियों के बैठने के लिए सिमेंट से बनाए गए बेंच के नीचे इस प्रकार रखे हुए हैं। जिन्हें देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझकर रखा हो। हालांकि मामला क्या है इसका खुलासा बम निरोधक दस्ता पहुंचने के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल यात्रियों व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बस स्टैंड को पूरी तरह से खाली करवा दिया है। इस बीच पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है। बता दें कि पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को इसकी सूचना दे दी है। जिसके आने का इंतजार किया जा रहा है।

मालूम हो कि उक्त बस स्टैंड से झारखंड के कई शहरों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के लिए प्रतिदिन सौ की संख्या में बसें खुलती हैं। उक्त बैग किसने और कब रखा है इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बस स्टैंड को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां पूरी तरह से मुस्तैद है।

मामले की जांच की जा रही है। बैग में क्या है यह अभी कह पाना कठिन है। बैग के खुलने के बाद ही पता लग सकेगा में उसमें क्या रखा हुआ है।-  अवध कुमार यादव, एसडीपीओ, गढ़वा।

chat bot
आपका साथी