LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 2 कोरोना पाॅजिटिव, दोनों गर्भवती महिला

LIVE Coronavirus Ranchi. कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद आज उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्‍या 267 हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:06 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:20 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 2 कोरोना पाॅजिटिव, दोनों गर्भवती महिला
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में आज मिले 2 कोरोना पाॅजिटिव, दोनों गर्भवती महिला

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में आज सोमवार को दो गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें से एक गर्भवती महिला हटिया की रहने वाली है। कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद आज उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। दूसरी गर्भवती महिला हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार वह पलामू की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले यहां भर्ती कराई गई थी।

इससे पूर्व रविवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। अब रांची में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्‍या 267 हो गई है। इसमें से चार लोगों की मौत हो गई है। रविवार को स्‍वस्‍थ हुए 2 कोरोना मरीजों के साथ अब स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या कुल 169 हो गई है। अभी रांची में कोरोना के 94 केस एक्टिव हैं। हालांक‍ि कल रांची में कोरोना के 7 मरीज मिले हैं, लेकिन दो मरीज दूसरे जिले के रहने वाले हैं।

कहां से कितने मरीज

बरियातू 2

कोकर 1

लोवाडीह 1

किशोरगंज 1

पुलिसलाइन 1

मेडिका हॉस्पिटल 1

कहां हुई जांच

सदर अस्पताल

ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एक मरीज लोवाडीह का रहनेवाला है। कांटैक्ट ट्रेसिंग के बाद उसका सैंपल लिया गया था। किशोरगंज की महिला और पुलिसलाइन के स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिले।

रिम्स

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में हुई जांच में दो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एक संक्रमित कोकर का रहनेवाला युवक है। पूर्व में मेदांता अस्पताल में भर्ती कोकर की महिला पॉजिटिव पाई गई थी। उसी के कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर युवक की जांच की गई थी। बरियातू की एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।

निजी लैब

दो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में एक बरियातू का रहने वाला है। एक अन्य मेडिका अस्पताल में भर्ती मरीज है।

कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट, ट्रेसिंग शुरू

इधर, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। साथ ही जिला प्रशासन की टीम ने कांटैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

'सभी पॉजिटिव मामलों से लिंक करते हुए गहनता से जांच और कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही हैं। लोवाडीह, किशोरगंज और बरियातू से मिले पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।' -डॉ. वीबी प्रसाद, सिविल सर्जन, रांची।

chat bot
आपका साथी