Hazaribagh Corona Cases: हजारीबाग में एकसाथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 57; जानें ताजा हाल

Hazaribagh Corona News झारखंड के हजारीबाग में बुधवार को 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 24 घंटे के अंदर अबतक कोरोना वायरस के 10 नए मामलों की पहचान की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 02:55 AM (IST)
Hazaribagh Corona Cases: हजारीबाग में एकसाथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 57; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Cases: हजारीबाग में एकसाथ मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 57; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Hazaribagh Corona News Today झारखंड के हजारीबाग में बुधवार को 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं। हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आज के संक्रमितों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। ये सब मुंबई से 21 मई को हजारीबाग पहुंचे हैं। इनमें दो बड़ौदा से और तीन मुंबई से हजारीबाग पहुंचे। वर्तमान में इन सभी कोरोना संक्रमितों को एहतियातन हजारीबाग के सिलवार क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। हजारीबाग के उपायुक्त के मुताबिक संक्रमितों में एक सदर प्रखंड का 27 वर्षीय युवक है और एक कटकमसांडी प्रखंड का 25 वर्षीय युवक शामिल है

हजारीबाग में अब तक कुल 53 संक्रमित के मामले आ चुके हैं। इनमें 19 अब तक ठीक भी हो चुके हैं। बड़ौदा से पहुंचे संक्रमित मजदूर 40 लोगों के साथ बस से हजारीबाग पहुंचे थे। इन सभी मजदूरों को सिलवार के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं 19 मई को मुंबई से पहुंचे तीन संक्रमित भी सिलवार की क्वॉरेंटाइन सेंटर में थे। सभी 8 मरीजों को अलग-अलग एंबुलेंस में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में लाया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक बड़ौदा से पहुंचे मजदूरों में संक्रमण का मामला आने के बाद सभी 40 मजदूरों का सैंपल टेस्ट कराया जाएगा। आज के 8 पॉजिटिव मामलों में दो सदर ब्लाक के दो बरकट्ठा के और एक इचाक का प्रवासी मजदूर है।

जिले में मिले 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज

हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात आई जांच रिपोर्ट में 7 नये संक्रमित मरीज  पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। हालांकि अब तक 19 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  ऐसे में  एक्टिव केस की संख्या 35 हो गई है। नए संक्रमित मरीज मिलने की सूचना पाते ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।

जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीजों में कटकमसांडी निवासी 29 वर्षीय युवक है। वह विगत 16 मई को मुंबई से  हजारीबाग पहुंचा था। यहां पहुंचने पर उसके स्क्रीनिंग करने के बाद सिलवार कोरेंटिन सेंटर भेज दिया  गया था। जबकि दूसरा मरीज सदर प्रखंड के धवैया गांव का 27 वर्षीय युवक है। वह भी 16 मई को मुंबई से हजारीबाग पहुंचा था। स्क्रीनिंग करने के बाद उसे भी सिलवार कोरंटीन सेंटर भेज दिया गया था। दोनों ही मरीजों का विगत 21 मई को स्वैब जांच के लिए भेजा गया था।

नये संक्रमित मरीज मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्वारंटीन सेंटर से एचएमसीएच कोविड-19 अस्पताल लाने के लिए पीपीपी किट के साथ  एंबुलेंस भेज दिया गया था। दोनों संक्रमित मरीजों को पुराने मेल सर्जिकल वार्ड में रखा जाएगा। वहीं जिला प्रशासन संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री की पड़ताल कर रहा है।

हजारीबाग में 24 घंटे के अंदर अबतक कोरोना वायरस के 11 नए मामलों की पहचान की गई है। कल भी यहां तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। आज के ताजा मामलों को जोड़कर राज्‍य में काेरोना संक्रमितों का आंकड़ा 458 पर पहुंच गया है। इधर हजारीबाग में 4 मरीज आज ठीक भी हुए हैं। राज्‍य में अब कुल 180 कोरोना संक्रमित इस खतरनाक बीमारी से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं।

बुधवार को झारखंड में अबतक मिले 20 कोरोना पॉजिटिव हजारीबाग : 07 रामगढ़ : 04 जमशेदपुर : 03 कोडरमा : 03 पश्चिमी सिंहभूम : 01 लातेहार : 01 रांची : 01

chat bot
आपका साथी