Lohardaga Corona News: लोहरदगा में पिता-पुत्र समेत 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें ताजा हाल

Lohardaga Corona News. कुडू प्रखंड के जिमा महुआ टोली कंटेंटमेंट जोन में चारों पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:39 PM (IST)
Lohardaga Corona News: लोहरदगा में पिता-पुत्र समेत 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें ताजा हाल
Lohardaga Corona News: लोहरदगा में पिता-पुत्र समेत 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें ताजा हाल

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 4 अन्य पॉजिटिव मरीज  पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी चारों पॉजिटिव कुडू प्रखंड के जिमा महुआ टोली स्थित कंटेनमेंट जोन से हैं। इसके साथ लोहरदगा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83 हो चुकी है। जबकि 55 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।

कंटेनमेंट जोन में बुधवार को चार अन्य पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड प्रशासन और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि पॉजिटिव मरीजों में पिता-पुत्र चेन्नई से लौटे थे। जबकि दो अन्य लोग कांटेक्ट से पॉजिटिव हुए हैं। इस प्रकार से कुडू के जिमा महुआटोली कंटेंटमेंट जोन में कुल संक्रमित की संख्या 10 हो चुकी है।

लोहरदगा में लगातार संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही जिले में फिर एक बार लॉकडाउन बढ़ाने की मांग भी प्रबल हो चुकी है।

सामाजिक संगठनों की ओर से इसके लिए मांग उठने लगी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से आम लोगों में चिंता का भाव नजर आ रहा है। हालांकि जिले में अब तक संक्रमित ज्यादातर लोगों में प्रवासी कामगार शामिल हैं। फिर भी हाल के समय में कांटेक्ट पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी एक चिंता का विषय है।

chat bot
आपका साथी