Jharkhand Corona Cases: झारखंड में आज फिर 31 कोरोना मरीज, पाकुड़ के बाद खूंटी पहुंचा कोरोना; बस साहिबगंज बचा

Jharkhand Corona Update सोमवार को भी कोरोना वायरस के 31 संक्रमित मरीज मिले। आज खूंटी में कोरोना का पहला मरीज मिला।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 04:48 AM (IST)
Jharkhand Corona Cases: झारखंड में आज फिर 31 कोरोना मरीज, पाकुड़ के बाद खूंटी पहुंचा कोरोना; बस साहिबगंज बचा
Jharkhand Corona Cases: झारखंड में आज फिर 31 कोरोना मरीज, पाकुड़ के बाद खूंटी पहुंचा कोरोना; बस साहिबगंज बचा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona Cases झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। रविवार को जांच में 27 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद सोमवार को भी कोरोना वायरस के 31 संक्रमित मरीज मिले। आज खूंटी में कोरोना का एक मरीज मिला।

आज के ताजा 31 मामलों में 10 रांची, 5 लातेहार, तीन सिमडेगा, तीन पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा में दो, बोकारो में दो, रामगढ़ में दो कोरोना संक्रमित शामिल हैं। पलामू, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर में कोरोना के एक एक मरीज मिले हैं।

रविवार को राज्य के पाकुड़ जिले में पहली बार 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण प्रदेश के 23 जिलों में पहुंच गया। अब सिर्फ साहिबगंज ही कोरोना से सुरक्षित बचा। आज के 27 नए मामलों में पाकुड़, जमशेदपुर और हजारीबाग में चार-चार कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि धनबाद, गढ़वा, रामगढ़ और चाईबासा में तीन-तीन कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। कोडरमा में 2 और राजधानी रांची में एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

इस तरह राज्‍य में वर्तमान में पॉजीटिव एक्टिव केस 230 हो गए हैंं। 144 मरीज अबतक स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। रविवार को जमशेदपुर तथा हजारीबाग में चार-चार, रामगढ़, गढ़वा तथा पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, कोडरमा में दो तथा रामगढ़ व रांची के बुंडू में एक मरीज मिले। इनमें अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं। रामगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज महाराष्ट्र से आया था। झारखंड में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 404 पर पहुंच गया है।

आज का कोरोना अपडेट राज्य में अब 230 सक्रिय मरीज, कुल आंकड़ा 408 तक पहुंचा गिरिडीह के दो मरीज हुए स्वस्थ, अबतक 144 लोग दे चुके हैैं कोरोना को मात नए मरीजों में ज्यादातर मुंबई से लौटे प्रवासी, आरा से लौटा था जवान नए संक्रमितों में पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग के 4-4, धनबाद, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गढ़वा के 3-3, कोडरमा के 2 और रांची के एक मरीज

कोरोना के 27 नए मरीज मिले, दो स्वस्थ भी हुए

इधर, जमशेदपुर में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले। इनमें दो सिदगोड़ा तथा दो बारीडीह के हैं। बारीडीह की एक महिला मरीज के बारे में बताया जाता है कि वह रांची से जमशेदपुर गई थी, जहां उसकी जांच कराई गई। वह रांची में निजी क्षेत्र में नौकरी करती है। पश्चिमी सिंहभूम में भी तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। तीनों चक्रधरपुर प्रखंड के हैं। तीनों मुंबई से लौटे थे। इधर, गिरिडीह से दो मरीजों के ठीक होने की सूचना है। इस तरह, राज्‍य में कुल 377 मरीजों में अबतक 144 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

झारखंड में कोरोना एक्टिव केस 230, 144 हुए स्‍वस्‍थ

झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्‍य में कुल 14 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। रांची के रिम्‍स ने अभी-अभी 10 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें दो कोडरमा, तीन गढ़वा, चार हज़ारीबाग औऱ एक मरीज रांची के बुंडू का रहने वाला है। रामगढ़ में एक और जमशेदपुर में 3 नए मामले पकड़ में आए। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 377 हो गई है।

आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर के त‍ीनों कोरोना पॉजिटिव बारीडिह इलाके के रहने वाले हैं। वहीं रामगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज दुलमी प्रखंड का रहने वाला है। यह प्रवासी मजदूर है, जो हाल में ही महाराष्‍ट्र से अपने घर आया है। उसे फिलहाल क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्‍पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अब चक्रधरपुर में मिले 3 कोरोना संक्रमित, प. सिंहभूम में 7 हुई संख्या

पश्चिमी सिंहभूम जिला में तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। तीनों चक्रधरपुर प्रखंड के हैं और प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये अलग-अलग स्टेट क्वारंटाइन में भर्ती थे। ये तीनों भी मुंबई से लौटे थे। जिले में इनको मिलाकर अब तक सात कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक नव प्रसूता और छह प्रवासी मजदूर शामिल हैं। चक्रधरपुर में तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थय विभाग की ओर से एहतियात बरतते हुए तीनों को चक्रधरपुर के कोविड-19 स्पेशल रेल अस्पताल में आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। संबंधित क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर तीनों को एंबुलेंस से देर रात अस्पताल ले आया गया।

बताया जा रहा है कि एक संक्रमित मधुसूदन महतो विद्यालय, दूसरा मध्य विद्यालय टोकलो और तीसरा व्यक्ति मवि कुईसुदा में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इन तीनों का यात्रा इतिहास भी निकाला जा रहा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार तीनों श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से 17 मई को चक्रधरपुर लौटे थे। वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तीनों को संबंधित गृह प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया था। चूंकि तीनों रेड जोन से आये थे इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 18 इनके स्वाब का सैंपल कोरोना जांच के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा था। छह दिन बाद रविवार की शाम तीनों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।

chat bot
आपका साथी