बंदर के डर से गिरते-पड़ते भागे बच्‍चे, कुएं में गिरे दो मासूम, एक लड़की की मौत

हजारीबाग में बुधवार को दो बच्चे कुएं में गिर गए। बच्चों के गिरने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। चारों तरफ शोर मच गया। लोग कुएं की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। हादसे में तीन वर्षीय अनुष्का कुमारी की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:01 AM (IST)
बंदर के डर से गिरते-पड़ते भागे बच्‍चे, कुएं में गिरे दो मासूम, एक लड़की की मौत
बंदर देखकर बच्चे भयभीत हो गए।इसी क्रम में वे कुएं में गिर गए।

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग स्थित बरही के चौपारण-जगदीशपुर गांव में बुधवार को दो बच्चे कुएं में गिर गए। बच्चों के गिरने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। चारों तरफ शोर मच गया। लोग कुएं की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में एक पांच वर्षीय बच्चे को बचा लिया गया, जबकि रामाधार कुमार यादव की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेलने निकले थे। इसी दौरान वहां एक बंदर आ गया। बंदर देखकर बच्चे भयभीत हो गए। भय से दोनों भागने लगे। इसी क्रम में वे कुएं में गिर गए।

मैनेजर की हत्या की योजना बना रहे सुजीत गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

मगध कोयला परियोजना के शिवपुर रेलवे साइडिंग में काम कर रही मां अंबे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर सौरभ झा की हत्या की योजना बना रहे सुजीत गिरोह के सात अपराधियों को बालूमाथ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें धुनेश्वर गंझू (25), आशीष राम (20), गणपत गंझू (20), अनिल राम (21), रौशन कुमार (20), जयराम गंझू (22) और परमेश्वर गंझू (30) शामिल हैं। सभी चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना पर बीती रात बालूमाथ थाना पुलिस ने उन्हें शेरेगढ़ा-गोलीटांड़ रोड के किनारे के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

हथियार, गोली, धमकी का पर्चा और बोलेरो गाड़ी बरामद

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद लोग बालूमाथ थाना क्षेत्र में किसी व्यवसायी या ठेकेदार की लेवी नहीं देने पर हत्या करने और कोयला खदानों पर आगजनी की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम गठित कर सात अपराधियों को हथियार, गोली, धमकी का पर्चा और बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में कोयला लोडिंग के काम में लगे थे। मगर मां अंबे कंपनी के आ जाने के बाद से इन्हें काम नहीं मिल पा रहा था। इसलिए इन्होंने कंपनी के मैनेजर सौरभ झा की हत्या करने, मगध प्रोजेक्ट में आगजनी करने, दहशत फैलाने और प्रदीप गंझू के नाम से पोस्टर लगाने की योजना बनाई थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम प्रदीप गंझू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी