झारखंड के लातेहार में खेत में धान रोपने गए 3 लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत

Jharkhand News in Hindi लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत मटलोंग पंचायत के माईल गांव स्थित निरेध टोला में गुरूवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति पत्नी और पुत्र शामिल हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:23 PM (IST)
झारखंड के लातेहार में खेत में धान रोपने गए 3 लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत
झारखंड के लातेहार में खेत में धान रोपने गए 3 लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत। जागरण

लातेहार, जासं । लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत मटलोंग पंचायत के माईल गांव स्थित निरेध टोला में गुरूवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य खेत में धान रोपने के लिए सिंचाई के लिए गए हुए थे।

इसी दौरान करंट के चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंगेश्वर सिंह (60), पत्नी धनोया देवी (58) और पुत्र बबलू सिंह (22) शामिल हैं। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेताओं की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मृतकों के स्वजनों को ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी