झारखंड के पलामू में रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार, हत्या व दुष्कर्म जैसे मामलों के हैं आरोपित

पलामू जिले के रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार हो गए हैं। यह तीनों नाबालिग हत्या व दुष्कर्म जैसे कई मामलों के आरोपित हैं। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार तीनों रिमांड होम की छत से चढ़कर भागे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 01:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:42 AM (IST)
झारखंड के पलामू में रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार, हत्या व दुष्कर्म जैसे मामलों के हैं आरोपित
झारखंड के पलामू में रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार। जागरण

मेदिनीनगर (पलामू), संस। पलामू जिले के रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार हो गए हैं। यह तीनों नाबालिग हत्या व दुष्कर्म जैसे कई मामलों के आरोपित हैं। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार तीनों रिमांड होम की छत से चढ़कर भागे हैं। बुधवार की सुबह गिनती के दौरान यह पता चला कि तीनों नाबालिग फरार हैं। पलामू रिमांड होम में 60 के करीब नाबालिग विभिन्न मामलों में बंद हैं। बाल कैदियों के भागने की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सिविल प्रशासन ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव पर छानबीन तेज की गई है।

अन्य माध्यमों से उनके भागने का पता लगाया जा रहा है। पहचान के बाद उनके परिजनों से संपर्क साधा गया है। जानकारी के अनुसार रिमांड होम से भाग जाने की घटना मंगलवार की रात 11.09 बजे की है। रिमांड होम के तीन बाल कैदियों ने पहले कमरे की खिड़की में लगे लोहे की ग्रिल को तोड़ा और फिर उसके पीछे दीवार से सटे एक नाली से होते हुए रिमांड होम के बाहर निकल गए। सीसीटीवी कैमरे में नाबालिकों के फरार होने की पूरी कहानी कैद है। फरार होने वाले बाल कैदियों में चैनपुर, रेहला और धनबाद के रहने वाले शामिल हैं। चैनपुर व धनबाद के नाबालिक पर दुष्कर्म और रेहला निवासी बाल कैदी हत्या का आरोपित है।

चैनपुर का बाल कैदी पूर्व में भी भागा था। लेकिन बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। रिमांड होम का संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जाता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ राजेश साह और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चैहान ने रिमांड होम पहंुचकर घटना की जानकारी ली। सुरक्षा उपायों को एक बार फिर मजबूत बनाने की बात कही। बाक्स....अप्रैल में हुई घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दीवार ऊंची की गई है। कंटीले तार भी लगाए गए हैं। वाच टावर लगाया गया। जिस जगह से इस बार नाबालिग फरार हुए हैं वह रिमांड होम के पीछे का हिस्सा है। वहां भी एक वाच टावर खड़ा किया जाएगा।राजेश कुमार साह, एसडीओ, सदर, मेदिनीनगर।

chat bot
आपका साथी