रांची में BAU के कर्मचारी से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट

रांची के कांके इलाके में गुरुवार को एक लूट की वारदात हुई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अख्तर हुसैन अंसारी से लूट की घटना हुई है। उनसे 3.40 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:06 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:06 PM (IST)
रांची में BAU के कर्मचारी से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट
रांची में BAU के कर्मचारी से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट। जागरण

रांची, जासं । रांची के कांके इलाके में गुरुवार को एक लूट की वारदात हुई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अख्तर हुसैन अंसारी से लूट की घटना हुई है। उनसे 3.40 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दिन के करीब 11 बजे बिरसा कृषि विश्वेविद्यालाय के पास स्थित बैंक अख्तर हुसैन अंसारी पास स्थि‍त बैंक से पैसा निकालकर अपने ऑफिस आ रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप स्थित स्टैंड में बाइक लगाकर ऑफिस की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आये। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उनके हाथ से पैसे भरा बैग छीनकर तेजी से फरार हो गये। इसके बाद पीड़ि‍त कर्मचारी ने अपने सहयोगियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उसने कुछ जमीन खरीदी है। इसके भुगतान के लिए बैंक से पैसा निकाला था। घटना के बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। हालांकि अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। कांके थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया घटना के बाद इसकी जांच की जा रही है अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कई जगह पर चेकिंग भी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी