रांची में लेप्रोस्कोपी विधि से जटिल सर्जरी कर महिला के पेट से निकाला 3 किलो का सिस्ट

पिंकी राय को पेट दर्द की समस्या 3 महीने से थी। इसे लेकर वह काफी परेशान थी। महिला के पेट में ओवेरियन चॉकलेट सिस्ट था। जिसकी जटिल सर्जरी कर चिकित्सकों ने मरीज की जान बचाई। उसके पेट से 3 किलो का सिस्ट निकाला गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:30 AM (IST)
रांची में लेप्रोस्कोपी विधि से जटिल सर्जरी कर महिला के पेट से निकाला 3 किलो का सिस्ट
रांची में लेप्रोस्कोपी विधि से जटिल सर्जरी कर महिला के पेट से निकाला 3 किलो का सिस्ट। जागरण

रांची, जासं। पिंकी राय को पेट दर्द की समस्या 3 महीने से थी। इसे लेकर वह काफी परेशान थी। महिला के पेट में ओवेरियन चॉकलेट सिस्ट था। जिसकी जटिल सर्जरी कर चिकित्सकों ने मरीज की जान बचाई। उसके पेट से 3 किलो का सिस्ट निकाला गया।

इसके पहले महिला कई अस्पतालों का चक्कर लगा चुकी थी । लेकिन कोई भी ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं हो रहा था। दरअसल, महिला लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन कराना चाहती थी । महिला का वजन 120 किलोग्राम होने के कारण कोई भी चिकित्सक सर्जरी करने को तैयार नहीं हो रहा था । ऐसे में उसने गुरुनानक अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार से संपर्क साधा, जो सर्जरी के लिए तैयार हुए। उन्होंने सर्जरी के दौरान पेट में 5 छेद कर लेप्रोस्कोपी विधि से मरीज की सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सिस्ट निकाला।

अब मरीज की स्थिति पहले से सामान्य है। फिलहाल जो मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । इस सर्जरी में डॉक्टर ए के सिन्हा भी मौजूद थे। डॉ सुनील कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। अगर समय रहते मरीज की सर्जरी नहीं की जाती तो मरीज के पेट में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। साथ ही मां बनने की संभावना भी कम बनी रहती। महिला की उम्र 29 साल है और वजन 120 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में कई तरह की जटिलताएं थी। ऐसे में मरीज की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन करना अत्यंत आवश्यक था।

chat bot
आपका साथी