यूपी से तीन लड़कियों को रेस्क्यू कर लाया गया रांची

पिठोरिया थाना क्षेत्र की तीन लड़कियों को उत्तर प्रदेश से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया। इनमें एक बालिग व दो नाबालिग हैं जिनकी उम्र 19 दूसरे की 16 व तीसरी लड़की की उम्र 13 वर्ष है। टीम ने बताया कि इनमें से एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:57 AM (IST)
यूपी से तीन लड़कियों को रेस्क्यू कर लाया गया रांची
यूपी से रेस्क्यू कर रांची लायी गई तीन लड़कियां। जागरण

रांची, जेएनएन। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र की तीन लड़कियों को उत्तर प्रदेश से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया। इनमें एक बालिग व दो नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 19, दूसरे की 16 व तीसरी लड़की की उम्र 13 वर्ष है। रेस्क्यू करने वाली टीम ने बताया कि इन लड़कियों में एक लड़की के साथ यूपी ले जाने से पूर्व कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू में दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में ईएफआइ संस्था की कुमुदिनी और अर्पणा बाड़ा ने बताया कि तीनों लड़कियों को काफी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के बेनीपुर मनकापुर जिला गोंडा के एक ईंट-भटा से रेस्क्यू कर पिठोरिया थाना लाया गया।

लड़कियों ने पिठोरिया पुलिस को उनके साथ हुई घटना व मानसिक प्रताडऩा के बारे में विस्तार से बताया। जानकारी दी गई कि पीडि़त लड़कियों के अनुसार उन्हें घर से ले जाने के क्रम सुकुरहुट्टू गांव में सभी रुके थे। वहां रौनक कुमार नामक युवक ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहां से दूसरे दिन सभी लड़कियों को बनारस के एक ईंट भे में ले जाया गया। बनारस पहुंचने से पूर्व एक लड़की अपने फोन पर परिवार वालों से बात करना चाह रही थी, तभी उसका मोबाइल छीन कर सिमकार्ड तोड़ दिया गया। बाद में लड़कियों के स्वजनों एवं इएफआइ संस्था के कुमुदिनी एवं अर्पणा को इसका पता चला। फिर काफी प्रयास के बाद तीनों को रेस्क्यू कर पिठोरिया थाना लाया गया। लड़कियों ने बताया कि वहां झारखंड की कई नाबालिग लड़कियां का काम कर रही हैं। उनके साथ प्रतिदिन मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाएं होती हैं।

chat bot
आपका साथी